- मनमोहन सिंह- राजकोट में दोपहर 12 बजे
- आरपीएन सिंह- अहमदाबाद में दोपहर 1 बजे
- आनंद शर्मा- वडोदरा में दोपहर 12 बजे
- रणदीप सुरजेवाला- अहमदाबाद में शाम 4 बजे
गुजरात: आज थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, मोदी, योगी और शाह समेत कई नेताओं की रैली
एबीपी न्यूज़ | 07 Dec 2017 06:34 AM (IST)
पहले चरण में गुजरात विधानसभा की 182 में से 89 सीटों पर चुनाव होगा, जिसके लिए 977 उम्मीदवार मैदान में हैं. दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को चुनाव कराया जायेगा.
गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे थम जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के कई बड़े नेता आज रैली करेंगे. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई दिग्गज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. राज्य में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को होगा. पीएम मोदी की आज एक जनसभा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के सूरत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यह सभा दोपहर एक बजे सूरत की लिम्बायत विधानसभा में होगी. यह रैली बुधवार को होनी थी, लेकिन ओखी तूफान के चलते इसे आज के लिए स्थगित कर दिया गया था. मोदी आठ और नौ दिसंबर को कुल आठ जनसभाओं को संबोधित करेंगे. मोदी की आज होने वाली रैली से पहले सुबह नौ बजे से सूरत के कतरगाम में बाइकर्स की रैली निकाली जाएगी. अमित शाह की तीन रैलियां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वह आज सुबह 11 बजे महिसागर जिले के कडाना के दिव्या ग्राउंड पर, दोपहर 1 बजे मेहसाणा जिले में खेरालु कॉलेज में और तीन बजे पाटन जिले के सिद्धपुर में सन प्लाजा कॉम्प्लेक्स में जनता को संबोधित करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ की छह रैलियां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज राजकोट, भावनगर, सुरेन्द्रनगर, आणंद और वडोदरा में जनसभाएं करेंगे. योगी सुबह 7.30 बजे से नौ बजे के बीच सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. कांग्रेस नेताओं की पीसी वहीं, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, आरपीएन सिंह, आनंद शर्मा और रणदीप सुरजेवाला प्रेस कांफ्रेन्स करेंगे. जानें कौन कहां करेगा रैली