Gautam Adani Meets Uddhav Thackeray: उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक आज हुई.’’ अधिकारी ने हालांकि यह नहीं बताया कि अडाणी समूह के चेयरमैन और शिवसेना प्रमुख के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई. शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे द्वारा उनके खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने और जून में पार्टी के 39 विधायकों को तोड़ लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था.
एकनाथ शिंदे ने 30 जून को सीएम पद संभाला था. शिवसेना के दोनों प्रतिद्वंद्वी खेमे पार्टी पर अधिकार को लेकर कानूनी लड़ाई में उलझे हैं. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाडी सरकार गिरने के बाद से एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के नेता आए दिन एक-दूसरे पर सियासी हमला कर रहे हैं.
कभी मुद्दा उठता है कि शिवसेना की दशहरा रैली कौन करेगा तो कभी शिवसेना किसकी है? दोनों ही गुट अपने आपको बालासाहेब ठाकरे का उत्तराधिकारी बता रहे हैं. बुधवार को ही सीएम एकनाथ शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे के विचारों को हम आगे बढ़ा रहे हैं. वहीं, हाल ही में महाराष्ट्र के गोरेगांव में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना कहा था कि जिन लोगों को सत्ता में लेकर आए आज वो रंग दिखा रहे हैं.
गौतम अडाणी हैं दूसरे सबसे अमीर इंसानबिजनेसमैन गोतम अडाणी फोर्ब्स की The Real Time Billionaires List के मुताबिक दुनिया में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. फोर्ब्स ने बताया कि अडाणी के पास 155.3 बिलियन डॉलर (करीब 12.39 करोड़) की संपत्ति है. इससे पहले दूसरे नंबर पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस थे.
यह भी पढ़ें-
Adani Group Acquisition: गौतम अडानी के बेटे करण संभालने वाले है ये नया कारोबार, जानें क्या है प्लान
ठाकरे परिवार के लिए आखिर इतना अहम क्यों बन गया है मुंबई का शिवाजी मैदान?
