Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में स्थिरता बनी हुई है. देश में करीब हर रोज 4 हजार से लेकर 5 हजार तक मामले दर्ज किए जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,272 नए मामले सामने आए. इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4 करोड़ 45 लाख 83 हजार 360 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 40,750 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में देश में संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,611 पर पहुंच गई है. इसके अलावा इस सूची 16 और उन मृतक लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिनकी मौत संक्रमण के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.

देश का रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत हैआंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 40,750 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 229 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है.

साप्ताहिक संक्रमण दर 1.51 प्रतिशतआंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.51 प्रतिशत है. देश में अब तक कुल 4,40,13,999 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 218.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

कब कितने बढ़े मामलेगौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

24 घंटो में 11 लोगों की मौतदेश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 11 मामले सामने आए, जिनमें से महाराष्ट्र के तीन और बिहार तथा पश्चिम बंगाल के दो-दो मरीज थे.

ये भी पढ़े : 

          Congress President Elections: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, बताया कब दाखिल करेंगे नामांकन

      Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार से काफ़ी नाराज़ हैं पूर्व सैनिक, बोले- फडणवीस आजकल नहीं दे रहे तवज्जों