मुंबई: मुंबई पुलिस के मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को महाराष्ट्र सरकार ने 9 साल बाद बहाल कर दिया है. शर्मा करीब 25 सालों से मुंबई पुलिस में हैं. इस दौरान उन्होंने अंडरवर्ल्ड से जुड़े 113 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर किया.
शर्मा की पोस्टिंग महाराष्ट्र के डीजीपी ऑफिस में की गई है. बॉलीवुड की कई फिल्मों के प्रेरणादायक स्त्रोत रहे शर्मा को अगस्त 2008 में पुलिस सर्विस से निलंबित कर दिया गया था. तब महाराष्ट्र सरकार ने शर्मा पर संविधान के सेक्शन 311 का इस्तेमाल किया था. बता दें कि शर्मा को कई तरह की विभागीय जांच और कार्रवाई का सामना करना पड़ा. उन्हें लंबे समय तक निलंबित रहना पड़ा. उनका ट्रांसफर महाराष्ट्र के दूर-दराज क्षेत्र में किया गया, जिसे उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते नामंजूर कर दिया. यही नहीं, एनकाउंटर के अलावा शर्मा पर अंडरवर्ल्ड से सांठगांठ के भी आरोप लगे. शर्मा का नाम साल 2006 में लखन भैया फेक एनकाउंटर केस में उछला. साल 2010 में इसी केस को लेकर शर्मा को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन मुंबई कोर्ट ने उन्हें जुलाई 2013 में सभी आरोपों से बरी कर दिया. पुलिस सूत्रों की मानें तो साल 2103 में फेक एनकाउंटर के केस में बरी होने के बाद से शर्मा फिर से बहाल होकर पुलिस सेवा को ज्वॉइन करना चाहते थे. अब तक 113: मुंबई एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा खाकी में लौटे
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 17 Aug 2017 02:57 PM (IST)
बता दें कि शर्मा को कई तरह की विभागीय जांच और कार्रवाई का सामना करना पड़ा. उन्हें लंबे समय तक निलंबित रहना पड़ा. उनका ट्रांसफर महाराष्ट्र के दूर-दराज क्षेत्र में किया गया, जिसे उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते नामंजूर कर दिया. यही नहीं, एनकाउंटर के अलावा शर्मा पर अंडरवर्ल्ड से सांठगांठ के भी आरोप लगे.

File-Photo