1. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद की सुनवाई 10 जनवरी को 3 जजों की बेंच में किए जाने का आदेश दिया है. माना जा रहा है कि 10 जनवरी को जो बेंच बैठेगी, वही आगे नियमित रूप से मामले को सुनेगी. वहीं बीजेपी ने देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है.https://bit.ly/2SAS88l

2. राफेल पर रण जारी है. राफेल पर अब रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस की मंशा विमान खरीदने की नहीं थी. उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या कमीशन नहीं मिला इसलिए डील नहीं की थी? राहुल गांधी ने फिर सवाल किया कि एचएएल की जगह कांट्रेक्ट अनिल अंबानी को क्यों दिया गया? अनिल अंबानी को लाने का निर्णय किसने किया?https://bit.ly/2LPedxo

3. मेघालय के अवैध कोयला खदान में फंसे 15 खनिकों को निकालने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी. केंद्र ने कोर्ट को बताया कि अवैध खदान नदी के नजदीक है इस कारण उसमें पानी घुस गया है. खदान का कोई खाका नहीं है जिससे खनिकों को निकालने में दिक्कत आ रही है.https://bit.ly/2Arhq1p

4. अक्टूबर 2018 में यूथ ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर ने हरियाणा के मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा है. मनु भाकर ने अनिल विज के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पूछा कि सर कृपया कंफर्म कीजिए कि क्या ये सही है, या ये भी एक जुमला है. दरअसल अनिल विज ने अक्टूबर में ट्वीट किया था कि, 'हरियाणा सरकार इस गोल्ड के लिए मनु भाकर को 2 करोड़ की राशि इनाम देगी.'https://bit.ly/2SDoQpp

5. रामनाथ गोयनका अवार्ड में एबीपी न्यूज़ ने धूम मचा दी है. एबीपी न्यूज के जगविंदर पटियाल, अभिसार शर्मा(पूर्व में जुड़े रहे), बृजेश राजपूत और प्रतिमा मिश्रा को मिला को रामनाथ गोयनका अवार्ड से नवाजा गया.  https://bit.ly/2KxQvr1

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.