✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

... इसलिए सेक्स समस्याओं के बारे में बात नहीं करती औरतें!

ABP News Bureau   |  04 Oct 2016 01:06 PM (IST)
... इसलिए सेक्स समस्याओं के बारे में बात नहीं करती औरतें!
1

बहरहाल, शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष में पाया कि यदि आप बढ़ती उम्र के साथ होने वाली सेक्स समस्याओं का इलाज करवा लेते हैं तो आप बढ़ती उम्र में भी सेक्स को एंज्‍वॉय कर सकते हैं.

2

सेक्स इच्छा ना होने का एक बड़ा कारण ये भी था कि महिलाएं बढ़ती उम्र में पार्टनर के सामने न्यूड होने में असहज महसूस करती हैं. 40 फीसदी महिलाओं का कहना था कि वे पार्टनर के सामने न्यूड होते ही असहज हो जाती है. दरअसल, बढ़ती उम्र में लोग अपना आत्मविश्वास खोने लगते हैं.

3

एक चौथाई का कहना है कि सेक्स इच्छा में कमी होने का कारण है एनर्जी लॉस. जबकि कई महिलाओं का ये भी मानना था कि वैजाइनल ड्राइनेस सेक्स इच्छा में कमी का बड़ा कारण है.

4

रिसर्च में प्रतिभागी 42 फीसदी महिलाओं का कहना था कि वे इसे बढ़ती उम्र के कारण होने वाली दिक्कतें मानती हैं और उन्हें इसका आइडिया नहीं है कि इसका ट्रीटमेंट भी संभव है. आधे से अधिक महिलाओं का ये भी कहना है कि सेक्स ड्राइव का कम होने का कारण बढ़ती उम्र और मीनोपोज हैं. इसलिए उन्होंने इसका इलाज करवाना जरूरी नहीं समझा.

5

दरअसल, सेक्स समस्‍याओं को महिलाएं शर्मनाक मानती हैं. लेकिन यदि वे समय पर ट्रीटमेंट करवाएं तो बढ़ती उम्र में भी वे सेक्स के दौरान होने वाली समस्याओं से बच सकती हैं और सेक्स लाइफ को एंज्वॉय कर सकती हैं. जनरल फीजिशियन या फार्मेसिस्ट के पास जाने से इन समस्याओं का आसानी से इलाज किया जा सकता है.

6

इस रिसर्च में 54 साल की ऐसी 1023 महिलाओं और 977 पुरुषों को शामिल किया गया जो रिलेशनशिप में थे. इस रिसर्च के प्रमुख डॉ. रोजमेरी लियोनार्ड के मुताबिक, बहुत सी महिलाओं को इंटीमेट हेल्थ इश्यूज के बारे में पार्टनर या डॉक्टर्स से बात करने के दौरान एंजाइटी होने लगती है.

7

यहां तक की 27 फीसदी महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने पार्टनर से अपनी निजी हेल्थ समस्याओं के बारे में बताने तक से कतराती हैं. यहां तक की मीनोपोज होने के बाद भी महिलाएं अपनी समस्याएं नहीं बताती.

8

डेली मेल पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, सेक्स ड्राइव कम होने से लेकर, सेक्स के दौरान असहज महसूस होना और वैजाइनल ड्राइनेस इन सभी समस्याओं के बारे में महिलाएं ना तो डॉक्टर्स को बताती हैं ना ही अपना इलाज करवाती हैं.

9

लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि 54 से अधिक उम्र की महिलाएं डॉक्‍टर्स और विशेषज्ञों से इंटीमेट हेल्थ इश्यूज पर बात करने में झिझकती हैं. 2 फीसदी से भी कम महिलाएं लो सेक्स ड्राइव का इलाज करवाती हैं.

10

एक नई रिसर्च के मुताबिक, लाखों महिलाओं की 50 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते सेक्स ड्राइव कम होने लगती हैं. हाल ही में हुई रिसर्च में तकरीबन तीन तिहाई महिलाओं ने माना कि 50 की उम्र तक आते-आते उनकी सेक्स इव कम होने लगती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • ... इसलिए सेक्स समस्याओं के बारे में बात नहीं करती औरतें!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.