Aaj ka Panchang 4 September Shani Dev Puja Live: आज शनिवार को ऐसे करें पूजा, शनि एवं भगवान शिव दोनों की मिलेगी कृपा, होगा महालाभ
Aaj ka Panchang Today 4 September Shani Dev Puja Live Updates: पंचांग के अनुसार, आज भदो कृष्ण की त्रयोदशी तिथि और शनिवार है. इसे शनि प्रदोष व्रत भी कहते हैं. जानें आज का पंचांग, मुहूर्त व दिशाशूल
एबीपी न्यूजLast Updated: 04 Sep 2021 01:09 PM

बैकग्राउंड
Aaj ka Panchang Today 4 September Shani Dev Puja Live Updates: हिंदी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज 4 सितंबर 2021 और...More
Aaj ka Panchang Today 4 September Shani Dev Puja Live Updates: हिंदी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज 4 सितंबर 2021 और शनिवार का दिन है. आज शनि प्रदोष व्रत भी है. पंचांग के अनुसार सुबह 08:25 बजे के बाद से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो रही है, इसलिए आज ही शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा.Shani Pradosh Vrat: आज शनि प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय, दुख- दर्द व कष्ट होंगे दूर-पूर्ण होगी मुरादेंधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत संतान वृद्धि के लिए उत्तम होता है. शनि प्रदोष व्रत रखने और भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा भक्तों पर बरसाते हैं. उनकी कृपा से भक्तों को पुत्र की प्राप्ति होती है. उनके जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आज शनिवार के दिन शनि देव की पूजा से शनि की महादशा से मुक्ति मिलती है. Masik Shivratri 2021: 5 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि, शुभ मुहूर्त में पढ़ेंगे कथा तो मनोरथ होंगे पूर्णआज का पंचांगमास, पक्ष, तिथि और दिन: भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि,गुरुवारआज का दिशाशूल: पूर्व दिशा मेंआज का राहुकाल: शनिवार को सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक.आज का व्रत-त्योहार: शनि प्रदोष व्रत Vishwakarma Jayanti 2021: इस साल कब मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती, जानें इसका धार्मिक महत्व और पूजा विधि
शनि प्रदोष व्रत का महत्व (significance of shani pradosh vrat)
शनि प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना, उपासना की जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों के जीवन में हर सुख की प्राप्ति होती है और उसे हर पाप कर्म से मुक्ति मिलती है. शनि प्रदोष व्रत स्त्री और पुरुष दोनों रख सकते हैं. शनि प्रदोष व्रत को रखने से व्रती को संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है