Tea for Blood Pressure Patients: भारत में चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि एक आदत है, एक भावना है, जो दिन की शुरुआत से लेकर थकावट मिटाने तक हर मोड़ पर हमारे साथ रहती है. हालांकि, अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो क्या यह आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है?

यह सवाल अक्सर उन लोगों के मन में आता है, जो हाइपरटेंशन या दिल की बीमारियों से ग्रस्त हैं. कई बार हमें लगता है कि, "एक कप चाय से क्या होगा?", लेकिन डॉक्टरों की नजर में यह मामूली बात नहीं है. इस पर डॉ. बिमल छाजेड़ की मानें तो चाय का शरीर पर असर हमारे ब्लड प्रेशर को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है. 

ये भी पढ़े- 30 के बाद महिलाओं को बदल देनी चाहिए अपनी डाइट, जानिए क्य-क्या करें शामिल

कैफीन और ब्लड प्रेशर का कनेक्शन

चाय में पाया जाने वाला कैफीन एक स्टिमुलेंट (उत्तेजक) होता है, जो अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. डॉ. बिमल छाजेड़ बताते हैं कि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका शरीर कैफीन के प्रति अधिक संवेदनशील होता है. ऐसे लोगों में चाय पीने के तुरंत बाद ब्लड प्रेशर में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

क्या ब्लड प्रेशर वाले चाय पी सकते हैं?

  • डॉ. छाजेड़ के अनुसार, ब्लड प्रेशर के मरीज पूरी तरह से चाय छोड़ने की बजाय इसकी मात्रा और प्रकार पर ध्यान दें.
  • दिन में 1 कप चाय लेना सुरक्षित माना जा सकता है.
  • ब्लैक टी या ग्रीन टी कैफीन की मात्रा में हल्की होती हैं और ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी अधिक होते हैं, जिससे यह दिल के लिए अच्छी मानी जाती है.
  • हर्बल चाय जैसे तुलसी, अदरक या दालचीनी की चाय भी लाभकारी हो सकती है, क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से बीपी नियंत्रित करने में मदद करती हैं.

किन बातों का रखें ध्यान?

  • भूखे पेट चाय न पिएं: इससे एसिडिटी और हार्टबीट में गड़बड़ी हो सकती है.
  • चाय के साथ नमकीन या तले हुए स्नैक्स न लें: इससे सोडियम का स्तर बढ़ता है और ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है.
  • रात को सोने से पहले चाय न पिएं: इससे नींद प्रभावित होती है और नींद की कमी भी बीपी को बढ़ा सकती है.
  • यदि आपका ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रहता है तो चाय पूरी तरह से बंद करना बेहतर होगा.

इसे भी पढ़ें: आंखों में दिखें ये 5 चीजें तो समझ जाएं खतरे में आ गई आपकी किडनी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.