FoodstoAviodCancerPatients:आजकल कम उम्र के लोगों को भी कैंसर की बीमारी हो रही है. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है. डॉक्टर्स की माने तो खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से ऐसा हो रहा है. इसी बीच अहम बात यह है कि, जिन लोगों को कैंसर हो जाता है. उनका खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना होगा. लेकिन प्यार और देखभाल की वजह से परिजन ऐसा करना भूल जाते हैं. जिसकी वजह से मरीज परेशान होता है. 

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रेखा आर्या कहती हैं कि. हर चीज जो आमतौर पर सेहतमंद मानी जाती है, वह कैंसर के मरीज के लिए फायदेमंद नहीं होती. कुछ खाद्य पदार्थ और आदतें ऐसी होती हैं, जो इम्यूनसिस्टम को और कमजोर बना सकती हैं या इलाज के असर को कम कर सकती है.

ये भी पढ़े- प्रेग्नेंसी में गलत तरीके से सोने पर बच्चे को हो सकता है खतरा? जान लीजिए जवाब

प्रोसेस्ड और पैकेज्डफूड से करें परहेज

चिप्स, नमकीन, बिस्किट या इंस्टेंटनूडल्स जैसी चीजें कैंसर मरीज के लिए बिल्कुल सही नहीं होती, इनमें प्रिज़रवेटिव्स और कृत्रिम स्वाद होते हैं, जो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ाते हैं. डॉ. रेखा आर्या बताती हैं कि ये चीजें मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकती हैं.

शुगर से रहें दूर

अधिक चीनी वाली चीजें जैसे मिठाइयाँ, केक, मीठे जूस आदि कैंसर सेल्स को बढ़ावा दे सकते हैं. रिसर्च से यह बात सामने आई है कि कैंसर सेल्स शुगर से तेजी से पनपते हैं. इसलिए कैंसर मरीज के खानपान से रिफाइंडशुगर को पूरी तरह हटा देना चाहिए.

दूध और डेयरी उत्पाद

दूध को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ कैंसर प्रकारों में डेयरी उत्पाद सूजन बढ़ा सकते हैं. विशेष रूप से जिन मरीजों को हार्मोन-सेंसिटिव कैंसर (जैसे ब्रेस्ट या प्रोस्टेट कैंसर) है, उन्हें डेयरी से परहेज करना चाहिए.

बहुत ज्यादा फाइबर वाला भोजन

कीमोथेरेपी या रेडिएशन के बाद जब मरीज का पाचन तंत्र कमजोर होता है, तब बहुत ज्यादा फाइबर (जैसे छिलके वाले फल, साबुत अनाज) पचाना मुश्किल हो सकता है. इस समय हल्का, सुपाच्य भोजन देना बेहतर होता है.

हर्बलसप्लीमेंट बिना सलाह के न दें

आयुर्वेदिक या घरेलू सप्लीमेंट्स भले ही नेचुरल हों, लेकिन हर चीज हर स्थिति में सही नहीं होती. कई हर्बल दवाएं कीमोथेरेपी या अन्य कैंसर दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती हैं, जिससे साइडइफेक्ट्स का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: हार्ट से लेकर किडनी तक, ज्यादा नमक खाने से ये चीजें हो सकती हैं खराब

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.