How to Prevent Knee Grese: हमारे शरीर में सबसे ज्यादा काम करने वाले हिस्सों में से एक हैं घुटने. चलना, उठना, बैठना, सीढ़ियां चढ़ना, हर गतिविधि में घुटनों का अहम रोल होता है. लेकिन उम्र बढ़ने और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कईबारघुटनोंकीग्रीस, यानीउसमेंमौजूदनेचुरललुब्रिकेशन, धीरे-धीरे कम होने लगता है. इसका नतीजा ये होता है कि, घुटनों में दर्द, अकड़न और चलनेमेंतकलीफहोनेलगतीहै.

डॉ. राजीव रंजन बताते हैं कि, घुटनों की ग्रीस खत्म होने का सबसे बड़ा कारण है कार्टिलेज का घिसना और सिनोवियलफ्लूइड का कम होना है. लेकिन अगरसहीसमयपरध्यानदियाजाए, तो घुटनों की सेहत को काफी हद तक बरकरार रखा जा सकता है.

ये भी पढ़े- रेबीज के इंजेक्शन लगाने के बाद भी कुछ लोगों की क्यों हो जाती है मौत? ये रहा जवाब

घुटनों की ग्रीस क्यों खत्म होती है?

उम्र बढ़ना

40 की उम्र के बाद शरीर में प्राकृतिक लुब्रिकेशन की मात्रा घटने लगती है, जिससे जोड़ों में सूखापन और दर्द बढ़ता है.

ओवरवेट और मोटापा

शरीर का ज्यादा भार घुटनों पर सीधा असर डालता है, जिससे कार्टिलेज जल्दी घिसता है.

व्यायाम की कमी

नियमित मूवमेंट की कमी से सिनोवियलफ्लूइड कम बनता है, जो घुटनों को चिकनाई प्रदान करता है.

गलत खानपान

कैल्शियम, विटामिनडी और ओमेगा-3 फैटीएसिड की कमी से हड्डियां और जोड़ कमजोर होते हैं.

चोट या पुरानी इंजरी

घुटनों में लगी पुरानी चोट या आर्थराइटिस की समस्या भी लुब्रिकेशन घटने का कारण बन सकती है.

घुटनोंकीग्रीस को बचाने और बढ़ाने के उपाय

ओमेगा-3 फैटीएसिड का सेवन करें

मछली, अलसी के बीज, अखरोट जैसे फूड्स घुटनों में लुब्रिकेशन को बनाए रखने में मदद करते हैं.

हल्का व्यायाम करें

वॉकिंग, साइकलिंग और योग जैसे हल्के व्यायाम घुटनों में फ्लूइडसर्कुलेशन को सुधारते हैं.

वजन नियंत्रित रखें

शरीर का वजन नियंत्रित रखने से घुटनों पर कम प्रेशर पड़ता है.

कैल्शियम और विटामिनडी लें

दूध, पनीर, सूरज की रोशनी और सप्लीमेंटसे इन पोषक तत्वों की पूर्ति करें.

गरम तेल से मालिश करें

सरसों या नारियलकेतेलसेहल्केहाथोंसेमसाजकरनेसेब्लडसर्कुलेशनबढ़ताहैऔरजोड़लुब्रिकेटेडरहतेहैं.

घुटनों की ग्रीस खत्म होना कोई अचानक होने वाली प्रक्रिया नहीं है, बल्कि ये धीरे-धीरे होता है. समय रहते सही खानपान, व्यायाम और देखभाल से आप अपने घुटनों को मजबूत और लचीला बनाए रख सकते हैं. याद रखें, चलना फिरना तभी मुमकिन है, जब घुटने साथ दें.

ये भी पढ़ें: हार्ट से लेकर किडनी तक, ज्यादा नमक खाने से ये चीजें हो सकती हैं खराब

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.