Kidney Stone Prevention Tips:किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी, जब तक दर्द की शुरुआत नहीं होती, तब तक लोग इसे हल्के में लेते हैं. लेकिन अगरसहीसमयपर सावधानी न बरती जाए तो मामूली-सी दिखने वाली यह परेशानी डॉक्टर के चक्कर और सर्जरी तक पहुंचा सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ जरूरी बातोंऔरआसानआदतोंकोअपनाकरकिडनीस्टोनसे न केवलबचाजासकताहै, बल्किशुरुआतीचरणोंमेंइसेखुदसंभालनाभीसंभवहै.यूरोलॉजिस्टडॉ. शलभअग्रवालकेअनुसार, यदिआपइनबुनियादीबातोंकाध्यानरखें, तोअस्पतालजानेकीनौबतहीनहींआएगी.
ये भी पढे़- प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में संबंध बनाने से क्या वाकई डिलीवरी में मिलती है मदद? ये रहा जवाब
किडनी स्टोन के प्रमुख कारण
पानी की कमी
शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से यूरिनकंसन्ट्रेट हो जाता है, जिससे मिनरल्सक्रिस्टल्स में बदलने लगते हैं और स्टोन बनने लगते हैं.
बहुत ज्यादा नमक का सेवन
डाइट में हाई-सोडियम फूड और एक्स्ट्राएनिमल प्रोटीन (जैसे रेडमीट) किडनी पर दबाव डालते हैं और स्टोन बनने का खतरा बढ़ाते हैं.
फैमिलीहिस्ट्री और जेनेटिक्स
यदि परिवार में किसी को किडनी स्टोन की शिकायत रही है, तो आपके लिए यह रिस्क और बढ़ सकता है.
लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें
ज्यादा बैठना, फिजिकलएक्टिविटी की कमीऔर प्रोसेस्डफूड्स का अधिक सेवन भी स्टोन बनने में योगदान करते हैं.
बचाव के आसान तरीके
- दिनभर में कम से कम 8ग्लास पानी पीना जरूरी है
- ऑक्सलेट-रिच फूड्स जैसे चायऔर चॉकलेट और नट्स का संतुलित सेवन करें.
- नमक और रेडमीट की मात्रा को कम करें.
- खासतौर पर जंकफूड और प्रोसेस्डस्नैक्स से बचें.
- फिटनेस रूटीन में थोड़ा बहुत चलना और एक्सरसाइज जरूर शामिल करें.
- अगर पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना या कमर के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो, तो लक्षणों को नजरअंदाज न करें.
सही जानकारी और खानपान में सुधार से किडनी स्टोन को काफी हद तक रोका जा सकता है. कई बार शुरुआती स्टेज की पथरी बिना किसी इलाज के सिर्फ लाइफस्टाइलचेंज से खुद ही निकल जाती है. किडनी स्टोन एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकती है, लेकिन जागरूकता और सतर्कता से इसे आसानी से टाला जा सकता है. अगर आप आज से ही अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाते हैं, तो कल डॉक्टर के पास जाने की जरूरत शायद न पड़े.
ये भी पढ़ें: जरा-सा कुछ लगते ही निकल जाती है चीख, जानें किस बीमारी से पैरों में होती है यह तकलीफ
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
