TipstoManage PCOS: बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण महिलाओं में PCOS (PolycysticOvarySyndrome) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. यह समस्या न केवल मासिक धर्म को प्रभावित करती है, बल्कि वजन बढ़ने, चेहरे पर बाल आने और प्रजनन क्षमता पर भी असर डाल सकती है. अच्छी बात यह है कि अगर समय पर सही कदम उठाए जाएं तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है.
दऱअसल, इस विषय को हम इसलिए उठा रहेहैं, क्योंकि कई महिलाएं इस समस्या से परेशान हैं. जिसके कारण दवाइयां खाने के बाद भी ये दिक्कत ठीक नहीं होरहीहै. इसलिएइसेठीककरनेका सही तरीका सिर्फ लाइफस्टाइल को बदलना ही है. इस पर डॉ. सुप्रियापुराणिक का कहना है कि PCOS को मैनेज करने के लिए दवाइयों के साथ-साथ डेलीरूटीन और लाइफस्टाइल में बदलावबेहदजरूरी है. आइए जानते हैं वे आसान टिप्सजिनकी मदद से आप PCOS को कंट्रोल कर सकती हैं.
ये भी पढ़े- किस उम्र में किस वक्त सोना होता है बेस्ट? जान लें अपने फायदे की बात
पोषण पर देना होगा ध्यान
संतुलित आहार PCOS मैनेजमेंट की पहलीसीढ़ी है. अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल करें. जंकफूड, तली-भुनी चीजें और हाई-फैटफूड से बचें.
योग और व्यायाम बहुत जरूरी है
नियमित योग और एक्सरसाइजPCOS को कंट्रोलकरने का सबसे आसान तरीका है. योगासन जैसे भुजंगासन, कपालभाति और प्राणायाम हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं.
इंसुलिनरेजिस्टेंस को कम करना होगा
PCOS का एक बड़ा कारण insulinresistanceहै. इसे कम करने के लिए लो-ग्लाइसेमिकइंडेक्सवालेफूड खाएं, जैसे ब्राउनराइस, ओट्स और दालें. नियमित व्यायाम भी इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है.
मीठा कम करनेकी कोशिश करें
अत्यधिक शुगर का सेवन PCOS के लक्षणों को बढ़ा देता है,कोल्डड्रिंक्स, मिठाई और पैकेज्डफूड्स से दूरी बनाएं.
तनाव लेना बंद करदें
Stress PCOS कोऔरखराबकर देता है. इसके लिए ध्यान (meditation), योग और पर्याप्त नींद तनाव को कम करने में मदद करते हैं.
PCOS को दवा से ज्यादा लाइफस्टाइलमैनेजमेंट से कंट्रोल किया जा सकता है. सही आहार, योग, तनावमुक्त जीवन और शुगरकंट्रोल से यह समस्या धीरे-धीरे काबू में आ सकती है. जो भी डाइटफॉलो करें, बस उसमें कोई कमी न छोड़े, यानी एक दिन किया फिर ऐसे ही छोड़ दिया, ऐसा बिल्कुल न करें.
इसे भी पढ़ें- Physical Relation: नहीं दिखते फिजिकल रिलेशन बनाने से होने वाली इन बीमारियों के शुरुआती लक्षण, हर दिन 10 लाख लोग होते हैं शिकार
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
