Blood Sugar: त्योहार का सीजन बिना मिठाई के हो, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. बात चाहे दिवाली की हो, या फिर दिवाली के तुरंत बाद आने वाले त्योहारों की, हर त्योहार पर मिठाई खाना तो बनता है. हालांकि, ज्यादा मिठाई आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है. ऐसे में बढ़ता ब्लड शुगर आपकी डायबिटीज भी बढ़ा सकता है, जो आपके लिए चिंताजनक हो सकता है. ऐसे में आप कुछ उपाय कर सकते हैं, ताकि मिठाई खाने के बाद भी आपको डायबिटीज होने का खतरा न हो, साथ ही आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहे. तो चलिए जानते हैं इन सरल तरीकों के बारे में-

नियमित रूप से एक्टिव रहें

नियमित रूप से एक्टिव रहना आपके लिए ओवरऑल हेल्दी साबित होता है. दरअसल, एक्टिव रहने से शरीर में इंसुलिन का लेवल सही बना रहता है, जो  ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रखने में मददगार होता है. इसके साथ ही एक्सरसाइज तनाव को कम करने में भी फायदेमंद होता है. 

संतुलित आहार लें

हेल्दी रहने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना बहुत जरूरी होता है. डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप ब्रोकली, खीरा, हरी सलाद, गाजर, टमाटर, फलियां, जामुन, खट्टे फल, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, चिकन या मछली आदि का सेवन कर सकते हैं. 

हर्बल टी का सेवन

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना भी एक बेहतर तरीका होता है. इसके लिए आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं. इससे शुगर लेवल तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही ताजगी और एनर्जी भी महसूस होती है. साथ ही आप अपने डॉक्टर के संपर्क में जरूर रहें और सलाह लेते रहें.

ये भी पढ़ें- Baby Sleep: क्या आपका बच्चा भी देर तक सोता है, क्या वो सुस्त रहता है तो जान लें उसके लिए कितने घंटे की नींद जरूरी