✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Summer Skin Tips: गर्मियों में चेहरा पड़ रहा है काला तो इन टिप्स को रोजाना करें फॉलो

एबीपी लाइव   |  10 Apr 2024 04:01 PM (IST)

गर्मियों में लोगों को बेहद पसीना आता है, जिस वजह से स्किन काली पड़ने लगती है. स्किन को चमकदार बनाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं.

चेहरे से होगा कालापन दूर

गर्मियां आते ही लोगों की स्किन पर असर पड़ने लगता है. गर्मियों के दिनों में पसीना ज्यादा आता है, जिस वजह से स्किन चिपचिपी और काली पड़ने लगती है. इस कालेपन से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. आपकी भी स्किन गर्मियों में काली पढ़ने लगी है, तो ये खबर आपके लिए है. आईए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय के बारे में जिसकी मदद से आप गर्मियों में अपनी स्किन को काली पढ़ने से बचा सकते हैं.

करें इन टिप्स को फॉलो

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप होने लगती है, जिससे पसीना आता है और कई तरह की समस्याएं चेहरे पर होने लगती है. इन्हीं में से एक है, चेहरे का कालापन, जो गर्मी आते ही आम समस्या बन जाता है. गर्मियों में चेहरे को कालेपन से बचाना है, तो आप धूप में निकलने से 20 मिनट पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं. अगर आप लगातार धूप में है, तो हर 2 से 3 घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.

इसके अलावा आप दिन में कम से कम 2 से 3 बार अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं. ऐसा करने से चेहरे पर लगी गंदगी, धूल और पसीना हटता है और त्वचा चमकदार बनती है. आप एक सप्ताह में 1 से 2 बार अपने चेहरे पर स्क्रब जरूर करें, इससे डेड स्किन निकलती है और चेहरा ग्लो करता है. स्क्रब करते वक्त अपने चेहरे को ज्यादा न रगड़े. आप अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में दो बार मॉइश्चराइजर लगाएं. इन सबके अलावा आप घरेलू उपाय भी कर सकते हैं. जैसे दही, बेसन, नींबू का रस, एलोवेरा जेल आदि जैसे नेचुरल चीजों से फेस पैक बना सकते हैं.

धूप से करें बचाव

जब भी आप बाहर जाएं, तो धूप से बचने के लिए टोपी, चश्मा, स्कार्फ जैसी चीजों का इस्तेमाल करें. पानी की कमी से भी स्किन काली पड़ने लगती है. इसलिए दिनभर पानी पिए, भोजन खाएं और पर्याप्त नींद ले. अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे कम कर दें.  इन उपायों को कर आप आसानी से अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं और कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं. लेकिन इन उपायों से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, ऐसा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

यह भी पढ़ें : Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो कॉफी का इस तरह से करें इस्तेमाल, हफ्तेभर में दिखेगा फायदा

Published at: 10 Apr 2024 04:01 PM (IST)
Tags: skin care tips Beauty tip
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • ब्यूटी
  • Summer Skin Tips: गर्मियों में चेहरा पड़ रहा है काला तो इन टिप्स को रोजाना करें फॉलो
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.