चॉकलेट से निखारें त्वचा की खूबसूरती!
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
चॉकलेट में पाया जाने वाला फ्लैवेनोल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट डिजीज़ को कम करता है. यह ब्लड शुगर के लेवल को कम कर त्वचा को कोमल बनाता है.
डार्क चॉकलेट स्किन में निखार लाने के साथ ही उसे सॉफ्ट बनाता है और त्वचा का मॉइश्चर बरकरार रखता है.
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चॉकलेट बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर कर त्वचा में कसाव लाती है.
त्वचा को सॉफ्ट बनाने और निखार पाने के लिए एक-तिहाई कप कोको पाउडर में 2-3 बड़े चम्मच शहद और कुछ नींबू के रस की बूंदे मिलाएं. इस चॉकलेट फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें.
नई दिल्ली: आपने चॉकलेट खाने के कई फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं चॉकलेट के सेवन से स्किन को भी निखारा जा सकता है. जी हां, आज हम आपको बता रहे हैं कैसे चॉकलेट से बना सकते हैं त्वचा को चमकदार.
चॉकलेट फेशियल भी खूब ट्रेंड में है. इससे ना सिर्फ रंग साफ होता है बल्कि झुर्रियां भी कम होती हैं.
चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ ही फ्लैवेनोल भी होता है, जो स्किन को सनटैन से बचाता है. इसके साथ ही ये रिंकल्स को भी दूर करता है.
एंटी-इनफ्लैमेटरी चॉकलेट ड्राई और सेंसेटिव स्किन के लिए बहुत अच्छी है.