Mumbai Fire: बांद्रा में MTNL की बिल्डिंग में आग, 60 लोगों को निकाला गया
Fire in Mumbai: मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित MTNL की बिल्डिंग में करीब दो घंटे से आग लगी है. तीन बजकर 15 मिनट के करीब आग लगी थी. उस वक्त करीब 100 लोग इमारत में थे. अब भी करीब 40 लोग इमारत में फंसे हैं.
ABP News BureauLast Updated: 22 Jul 2019 08:46 PM
बैकग्राउंड
मुंबई: मुंबई के बांद्रा में केसी मार्ग स्थित MTNL की बिल्डिंग में आग लग गई. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद है....More
मुंबई: मुंबई के बांद्रा में केसी मार्ग स्थित MTNL की बिल्डिंग में आग लग गई. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. आग बुझाने का काम जारी है. इस इमारत में 40 से ज्यादा लोग फंसे है. जिसे बचाने के लिए प्रयास जारी है. मौके पर छह वाटर जेट टैंकर को भी बुलाया गया है. आग लगने की वहज शॉर्ट शर्किट बताई जा रही है. प्राथमिक सूचना के मुताबिक, आग तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी थी, जो तेजी से फैली. बिल्डिंग 10 मंजिल की है. इमारत से धुंए का गुबार उठ रहा है. इमारत में फंसे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है. राहत-बचाव कर्मी की मदद से इमारत से निकली एक महिला ने बताया कि उन्हें पांचवीं मंजिल से उतारा गया. वहां अब भी लोग फंसे हैं.
बांद्रा MTNL बिल्डिंग के अंदर फायर ब्रिगेड के जवान ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क पहनकर बिल्डिंग के अंदर घुसे. अंदर पहली मंजिल से नौंवी मंजिल तक सीढ़ियों या कमरे में फंसे लोगों की तलाश करने में ये जवान जुटे हैं. फायर ब्रिगेड की इस टीम में 20 से 25 जवान शामिल हैं.