पीएम मोदी ने रांची में 25 हजार लोगों के साथ किया योग, तमाम बड़ी हस्तियों ने भी देशभर में किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस साल कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग: योग फॉर हार्ट’ रखा गया है. जानें पल-पल की अपडेट.
ABP News BureauLast Updated: 21 Jun 2019 11:49 AM

बैकग्राउंड
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 25 हजार लोंगे के साथ योग किया....More
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 25 हजार लोंगे के साथ योग किया. पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि योग को लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बनाना है. पीएम मोदी ने कहा कि अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है, गरीब और आदिवासी के घर तक ले जानी है. मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाना है, क्योंकि ये गरीब ही है जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाता है.
रांची के प्रभात तारा मैदान में पीएम मोदी का योग कार्यक्रम खत्म हो गया है.पीएम मोदी ने कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोगों से हाथ मिलाया और उनके साथ सेल्फी ली.