आज का राशिफल, 12 जून मंगलवार: मेष राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Today Horoscope: आज (12 जून) का राशिफल में जानें मिथुन राशि वाले धन का क्या करें? कर्क राशि वाले क्या करें उपाय? कन्या राशि वालों का कैसा है भाग्य? तुला राशि वाले क्या रखें सावधानी? वृश्चिक राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? धनु राशि से मीन राशि तक का हाल. धनु राशिवाले क्या रखें सावधानी? मकर राशि वालों का कैसे होगा नुकसान? अन्य सभी राशियों से भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपका राशि क्या कहता है-
मीन राशि (Pisces Horoscope)- प्रतिष्ठा का ख्याल रखें. समाजिक जिंदगी का ख्याल रखें. वाहन ध्यान से चलाएं. माता-पिता से मतभेद ना करें. हल्दी का दान करें.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- बड़े भाई, दोस्तों, ससुराल का ख्याल रखें. प्रेम संबंध में किसी दूसरे की बात में ना आएं. वाहन ध्यान से चलाएं. गं गणपताय नम: का जप करें.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)- गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है. शरीर साथ नहीं देगा. हल्का भोजन लें. ऊं हं हनुमते नम: का जप करें.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- सोच समझकर चलें. कोई निंदा कर सकता है. भाषा पर कंट्रोल रखें. उड़द की दाल का दान करें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- दिन अच्छा है. रुके काम पूरा हो सकते हैं. आज की पढ़ाई का लाभ होगा. हल्का भोजन करें. हं हनुमते नम: का जप करें.
तुला राशि (Libra Horoscope)- दिन खास नहीं है. गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है. बोलते और पढ़ते वक्त सावधान रहें. वाहन का ध्यान रखें. माताजी को दूध या दूध से बनी चीज दें. छोटी बच्ची को चावल का दान करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)- वक्त अच्छा है. भाग्य साथ है. रुके कामों को आगे बढ़ाएं. भवावेश में काम ना करें. वाहन तेज ना चलाएं. पके हुए भोजन का दान करें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)- दिन अच्छा है. मन दुखी रह सकता है. किसी की निंदा ना करें. सूर्य को जल दें. मन को शांत रखें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)- गृहस्थी के लिए दिन खास नहीं है. विवाह के संबंध में ध्यान दें. शक ना करें. चावल का दान करें.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- गृहस्थी के लिए दिन खास नहीं है. वाद-विवाद से बचें. नकद लेकर जाते समय सावधान रहें. 8 साल से छोटी कन्या को हरी मूंग का दान करें.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- दिन बहुत अच्छा है. अच्छे आइडिया आएंगे. पेट और पीठ का ख्याल रखें. रिश्तों का ख्याल रखें. शक्कर का दान करें.
मेष राशि (Aries Horoscope)- दिन अच्छा है. मन उखड़ा सा रहेगा. वाणी पर कंट्रोल रखें. गेहूं का दान करें.