IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद SRH की CEO काव्या मारन और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर चल रहा सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. यह हाई-प्रोफाइल कपल भारत से दूर खूबसूरत देश ग्रीस में ही एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे है.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को खुद कलानिधि मारन द्वारा शादी और चेन्नई में होने वाले भव्य रिसेप्शन का कार्ड सौंपे जाने के बाद इस ग्रैंड वेडिंग का पता चल चुका है. अब जब यह तय हो गया है कि दोनों की शादी ग्रीस में ही संपन्न होगी, तो फैंस के मन में यह सवाल है कि आखिर इस आलीशान जगह पर शादी का कुल खर्च कितना आता है.
11 नवंबर को ग्रीस में शादी करने की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काव्या मारन और जेलर 2 और जवान फेस म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर आगामी 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में शादी कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक दोनों परिवारों या कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन रिसेप्शन की तारीख 21 नवंबर बिल्कुल तय मानी जा रही है, क्योंकि इसके लिए खुद कलानिधि मारन बड़े-बड़े दिग्गजों को न्योगा भेज रहे हैं. इस शादी में फिल्म, क्रिकेट और राजनीति जगत के कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है.
आखिर ग्रीस में शादी करना कितना महंगा है?
यूरोप का खूबसूरत देश ग्रीस अपनी शानदार वादियों, समंदर के किनारों और ऐतिहासिक इमारतों की वजह से दुनिया भर में अमीर लोगों का पसंदीदा डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू है. ट्रैवल और वेडिंग प्लान एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रीस में एक साधारण से लेकर आलीशान डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्च करोड़ों रुपये में जाता है.
अगर कोई भारतीय वहां करीब 100 से 150 मेहमानों के साथ तीन से चार दिनों का फंक्शन प्लान करता है, तो इसका शुरुआती खर्च 1.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये के बीच आता है. इसमें मेहमानों के ठहरने, खाने-पीने और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल होता है.
यह भी पढ़ें: किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
वेन्यू, होटल और सजावट का भारी-भरकम खर्च
ग्रीस में शादी के लिए सेंटोरिनी, मायकोनोस और एथेंस जैसी जगहें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. इन जगहों पर केवल एक अच्छे वेन्यू या रिजॉर्ट बुक करने का एक दिन का किराया ही 15 लाख से 45 लाख रुपये तक हो सकता है. इसके अलावा, वहां होने वाली सजावट और कैटरिंग का खर्च भी काफी ज्यादा होता है. ग्रीस में प्रति मेहमान भोजन की प्लेट की कीमत करीब 15,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक जा सकती है. अगर काव्या मारन जैसी बड़ी बिजनेस वूमेन वहां शादी कर रही हैं, तो यह खर्च आसानी से कई गुना बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
