स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को इंजरी के चलते अपना 2026 का सीजन बीच में रोकना पड़ा. वह 2027 में दमदार कमबैक करने की तैयारी कर रहे है. उन्होंने बताया कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा कि ओलंपिक में तो अभी टाइम है. उन्होंने एशियन गेम्स जैवलिन थ्रो में भारत के प्रदर्शन की भी तारीफ की, जिन्होंने उनकी गैरमौजूदगी में भी अच्छा किया.

Continues below advertisement

मुंबई में 2026 ऑडी Q3 की लॉन्चिंग के दौरान नीरज चोपड़ा से ओलंपिक को लेकर तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अभी ओलंपिक में तो समय है, लेकिन जैसा आपको पता है कि मुझे इंजरी हो गई थी और मैं अब वापसी कर रहा हूं. टखने में जो इंजरी हुई थी, अब काफी हद तक ठीक लग रहा है."

अब क्या है नीरज चोपड़ा का लक्ष्य

नीरज ने आगे कहा, "अब मेरा फोकस बस ये है कि अगले साल तगड़ा कमबैक करे. जो आज तक परफॉरमेंस नहीं आई, उसे निकालकर लाए."

Continues below advertisement

उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में जेवलिन थ्रो में भारत के प्रदर्शन को लेकर कहा, "मैं और किशोर नहीं थे, फिर भी हमारे इस बार 2 मेडल आएं. हमारे युवा एथलीट्स निकलकर आ रहे हैं, जो भारत के लिए अच्छा संकेत है कि हमारे पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. मैं उन युवा खिलाड़ियों को आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं कि अपना ध्यान रखें और इंजरी से बचकर रहें और खेल का मजा लें."

यह भी पढ़ें- महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान