एलन मस्क दुनिया के सबसे चर्चित कारोबारियों में से एक हैं. वे इलेक्ट्रिक कारों, रॉकेट, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं. उनका जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था और आज उनकी पहचान टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी बड़ी कंपनियों से है. कई लोगों का यह सवाल होता है कि एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर हैं, तो वे इतने पैसों से क्या-क्या खरीद सकते हैं? ऐसे में आइए जानते है कि एलन मस्क अपनी नेटवर्थ की मदद से किन चीजों के बड़े ही आसानी से खरीद सकते हैं.

Continues below advertisement

फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति लगभग 1.004 लाख करोड़ डॉलर यानी 1 ट्रिलियन डॉलर यानी कि करीब 100 लाख करोड़ रुपये बताई गई है. उनकी यह संपत्ति ताइवान, आयरलैंड, स्वीडन और सिंगापुर जैसे कई देशों की जीडीपी से भी अधिक है.

कई बड़ी कंपनियां खरीद सकते हैं

एलन मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके कारोबार से आता है. एलन मस्क वर्तमान में मुख्य रूप से 6 प्रमुख कंपनियों के मालिक है. जिनमें टेस्ला, स्पेसएक्स, स्टारलिंक, एक्स, न्यूरालिंक और द बोरिंग कंपनी शामिल है. एलन मस्क ने पहले ट्विटर यानी कि X को खरीदा था. आपको जानकर हैरानी होगी कि मस्क अपनी नेटवर्थ से नेटफ्लिक्स, वार्नर ब्रदर्स, कोका-कोला और मैकडॉनल्ड्स जैसी बड़ी कंपनियाँ भी आसानी से खरीद सकते हैं.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?

50 लाख लक्जरी कारें

एलन मस्क अपने पैसों से लाखों लक्जरी कारें खरीद सकते हैं. अगर एक लग्जरी कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये मानें, तो 100 लाख करोड़ रुपये में करीब 50 लाख कारें खरीदी आसानी से खरीदी जा सकती हैं. वहीं अगर मंहगे और बड़े घर या बंगले की बात करें तो एलन मस्क के लिए उन्हें खरीदना भी बेहद आसान होगा. अगर एक आलीशान घर की कीमत 10 करोड़ रुपये हो, तो इन पैसों से करीब 10 लाख आलिशन घर खरीदे जा सकते हैं. इतने घरों में 2-3 शहरों के लोग आराम से रह सकते हैं.

हजारों प्राइवेट जेट

एक बड़े प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये होती है, तो मस्क की संपत्ति से करीब 20 हजार ऐसे प्राइवेट जेट आसानी से खरीदे जा सकते हैं. यही नहीं प्राइवेट जेट खरीदने के बाद उनके मेंटेनेंस, ईंधन और पाइलट का खर्च उठाने में भी कोई परेशानी नहीं होगी. वहीं वे इतनी बड़ी संपत्ति से कई देशों की खेल टीमों और बड़े खेल कारोबारों को भी खरीद सकते हैं. उनकी संपत्ति से IPL की सभी टीमें एक बार नहीं बल्कि कई बार खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?