वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' और नेटफ्लिक्स इंडिया पर लव जिहाद और हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है. इसकी वजह से बीते दिन ट्विटर पर बायकॉट नेटफ्लिक्स और ए सूटेबल बॉय ट्रेंड में रहा. मध्यप्रदेश बीजेपी के युवा मोर्चा नेता गौरव तिवारी ने शनिवार शाम को इस वेब सीरीज का एक सीन का वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में एक किसिंग सीन मंदिर में फिल्माया गया है. इसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है. इस सीन की शूटिंग एमपी के महेश्वर हुई है.

अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एमपी पुलिस को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ए सूटेबल बॉय का किसिंग सीन अगर मंदिर में फिल्माया गया है, तो ये हिंदुओ की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है. उन्होंने इसके मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का भी संकेत दिया है.

यहां देखिए नरोत्तम मिश्रा  बयान-

नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा,"एक ओटीटी मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'ए सूटेबल बॉय' नामक फिल्म जारी की गई है इसमें बेहद आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं जो एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं. मैंने पुलिस अधिकारियों को इस विवादास्पद कंटेंट का परीक्षण कराने को निर्देशित किया है."

यहां देखिए नरोत्तम मिश्रा का ट्वीट-

नरोत्तम मिश्रा ने एक एक अन्य ट्वीट में कहा कि वह नेटफ्लिक्स और इस सीरीज के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं. उन्होंने लिखा,"पुलिस अधिकारी परीक्षण कर बताएंगे कि संबंधित ओटीटी प्लेटफार्म और फिल्म के निर्माता निर्देशक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है."

इस सीन को लेकर विवाद-

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 14: जानू कुमार सानू हुए घर से बाहर, ऑडियंस ने रुबीना दिलाइक और एजाज खान को रखा सुरक्षित

मुंबई पुलिस के सामने आज पेश होंगी कंगना रनौत? 18 नवंबर को एक्ट्रेस और उनकी बहन को तीसरी बार भेजा था समन