Amrita Singh-Saif Ali Khan Divorce: बात आज बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी की जिसकी एक समय खूब चर्चा होती थी. हम बात कर रहे हैं अमृता सिंह (Amrita Singh) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जिनकी शादी साल 1991 में हुई थी. आपको बता दें कि सैफ-अमृता की शादी उस समय खासी चर्चाओं में रही थी. असल में शादी के समय अमृता का नाम इंडस्ट्री की चोटी की स्टार में शामिल था. वहीं, सैफ अली खान तब अपने करियर की शुरुआत कर ही रहे थे. बता दें कि सैफ और अमृता में एक बड़ा एज डिफ़रेंस भी था. सैफ अली खान जहां शादी के समय महज 21 साल के थे वहीं, अमृता सिंह की उम्र 33 साल थी.
यदि ये बात आड़े ना आती तो Amrita Singh भी कर लेतीं Saif Ali Khan की तरह दूसरी शादी!
ABP Live | 25 Nov 2021 10:08 PM (IST)
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से तलाक के बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अमृता सिंह (Amrita Singh) ने ही संभाली थी. कहते हैं यही वो सबसे बड़ी वजह थी जिसके चलते अमृता ने दूसरी शादी नहीं की.
अमृता सिंह, सैफ अली खान
Published at: 25 Nov 2021 10:08 PM (IST)