कपिल शर्मा(Kapil Sharma) के शो में चाहे कोई भी गेस्ट आए एक बात की गारंटी पूरी रहती है और वो है हंसी के ठहाकों की. हंसी की महफिल यहां खूब सजती है. यही कारण है कि लोग तनाव से भरी इस जिंदगी में इस शो को देखना पसंद करते हैं. ऐसा ही कुछ मस्ती भरा माहौल बना था जब सिंगर ऊषा उत्थुप(Usha Uthup) शो पर पहुंची थीं. वहीं जब स्टेज पर सपना पहुंची तो ऊषा उत्थुप को देखकर चौंक उठी और मज़ा तब दुगना हो गया जब सपना माथे पर सिंगर के स्टाइल की बड़ी बिंदी लगाकर पहुंचीं. 

सेट पर हुई जमकर मस्ती

सिंगर ऊषा उत्थुप का रेडी होने का एक अनूठा स्टाइल है. वो कॉटन की साड़ी के साथ साथ माथे पर बड़ी बिंदी लगाकर आती हैं. वहीं जब सपना को पता चला कि इस बार शो में गेस्ट उषा जी हैं तो वो भी उन्हीं के स्टाइल में बिंदी लगाकर स्टेज पर पहुंच गई. और फिर स्टेज पर हुई खूब मस्ती और खूब धमाल. लेकिन हद तो तब हो गई जब सपना ने उस बिंदी के अनगिनत फायदे बताए. सपना ने बताया कि जब वो मुंबई आई तो स्ट्रगल टाइम में  वो यही बिंदी को ओढ़कर सो जाती थीं औ इसे ही बिस्किट बनाकर वो कई सालों से खा भी रही हैं. 

वहीं उषा उत्थुप भी सपना को देखकर काफी खुश हो गईं और उसकी जमकर तारीफ की. वह 

जबरदस्त हिट है कपिल का ये शो

कपिल शर्मा का शो लोगों में काफी पॉपुलर है. यही कारण है कि आज ऑफ एयर होने के बाद भी लोग इसकी वीडियो देखना पसंद करते हैं. वहीं फैंस इस शो के जल्द शुरु करने की मांग भी कर रहे हैं और कपिल से रिक्वेस्ट भी. वहीं हाल ही में ख़बर आई कि मई में शो फिर से शुरु हो सकता है. हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है लेकिन शो को जल्द ही शुरु करने की तैयारियां ज़ोरों पर हैं.

ये भी पढ़ेंः Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो के Best Buddy हैं जेठालाल और तारक मेहता, दोनों के बीच नहीं है कोई मनमुटाव