मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 का दूसरा वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है. इस बार वीकेंड का वार एपिसोड के लिए बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन स्पेशल गेस्ट बनकर आ रहे हैं. कलर्स टीवी ने शो का एक प्रोमो जारी किया है, जिससे मालूम चलता है कि वरुण घर के अंदर जाएंगे और कंटेस्टेंट को एक स्पेशल टास्क देंगे.

वरुण धवन स्पेशल टास्क करवाने के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटने वाले हैं. प्रोमो में इस टास्क का नाम 'मेड इन इंडिया' बताया गया है. टास्क के लिए घरवालों को टीम ब्लू और टीम ओरेंज में बांट दिया जाएगा. एक और जहां टीम ब्लू की ड्रेस में श्रीसंत, दीपिका और सृष्टि जैसे सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हैं, वहीं टीम ओरेंज में दीपक, जसलीन और सौरभ हैं.

बिग बॉस 12: आज वापस आएगा 'सुल्तानी अखाड़ा', जीतने वाले को मिलेगी बेहद ही खास पावर

'मेड इन इंडिया' टास्क में घरवालों को कुशन बनाने का काम दिया जाएगा. जो भी टीम तय समय में ज्यादा कुशन बनाएगी, उसे जीत मिलेगी. प्रोमो से साफ मालूम चलता है कि इस टास्क के दौरान भी घर के अंदर हंगामा होने वाला है. प्रोमो के आखिर में सृष्टि टीम ओरेंज के कंटेस्टेंट्स पर गुस्सा होती हुई दिखाई दे रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस टास्क में टीम ओरेंज की जीत मिलेगी. हार की वजह से किसी टीम ब्लू के एक कंटेस्टेंट को तोप के सामने जाकर मुंह काला करवाना होगा. टीम ब्लू में महिला कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए श्रीसंत खुद आगे आएंगे और उनका मुंह काला हो जाएगा. बिग बॉस से जुड़ी हुई हर अपडेट पाने के लिए बने रहिए abpnews.in के साथ.

वीकेंड का वार: वरुण धवन ने ऐसे उठाया सलमान खान की शादी का जिम्मा, देखें वीडियो