लोकप्रिय टीवी चैनल स्टार प्लस के प्रोग्राम 'मरियम खान' में एक लीप आने वाला है. सूत्रों के मुताबिक शो में लीप आने के बाद मरियम जो अभी छोटी बच्ची है, वो बड़ी हो जाएगी.  इस लीप के बाद मरियम खान का किरदार महिमा मकवाना निभा सकती हैं. अभी तक मरियम का किरदार बाल कलाकार देशना दुग्गल करती हैं.

स्टार प्लस ने इसी साल हुए सुधार के बाद 'कृष्णा चली लंदन' और 'मरियम खान...' प्रोग्राम शुरू किए. 'कृष्णा चली लंदन' तो टीआरपी के मामले में अच्छा परफॉर्म कर रहा है लेकिन 'मरियम खान...' टीआरपी में अच्छा नहीं परफॉर्म कर पा रहा है. माना जा रहा है इसी के चलते निर्माताओं ने ये लीप लाने का फैसला लिया है.

एंटरटेनमेंट पोर्टल टेलीचक्कर के सूत्रों की माने तो लीप के बाद शो से कई किरदार गायब भी हो सकते हैं. साथ ही इस लीप के बाद नए किरदारों को शो में जगह भी मिल सकती है. रिपोर्ट्स का दावा है कि मेल लीड अविनाश मिश्रा और पारस कनलावत लीप के बाद शो का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं मरियम के लिए एक लव एंगल भी लाया जा सकता है, जिसके चलते नए किरदारों को शो में जगह मिल सकती है.

अब तक इस लीप को लेकर महिमा मकवाना या फिर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है. मरियम मकवाना ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स के लोकप्रिय शो 'बालिका वधु' से की थी. तब से ही महिमा अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरती रही हैं. हाल ही में महिमा ने स्टार प्लस के ही कार्यक्रम रिश्तों का चक्रव्यूह में अहम किरदार निभाया था.