रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में आज फिनाले वीक का दूसरा दिन है. बिग बॉस ने फिनाले वीक के दूसरे दिन भी घरवालों के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान कर रखा है. मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉ 11 की रनरअप हिना खान आज एक बार फिर से बिग बॉस के घर में आने वाली हैं.

कलर्स टीवी ने आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है. इस प्रोमो में घर में हिना खान की एंट्री को दिखाया गया है. बता दें कि हिना खान घरवालों से एक स्पेशल टास्क परफॉर्म करवाने के लिए घर में आई हैं. इस स्पेशल टास्क के लिए बिग बॉस के घर को एक होटल में बदल दिया गया है. इसके साथ ही सभी घरवालों को होटल के कर्मचारी बनने का काम दिया गया है.

बिग बॉस के घर में आने के बाद हिना खान ने मस्ती करते हुए दीपक और करणवीर को निशाने पर ले लिया. इतना ही नहीं जो भी काम हिना खान आज घरवालों को देंगी वह उन्हें परफॉर्म करके दिखाने होंगे.

इससे पहले सोमवार को बिग बॉस ने घरवालों को क्रिसमस की पार्टी दी. हालांकि सुरभि राणा को मिली टास्क की वजह से घर का माहौल गरम हो गया था. लेकिन सुरभि राणा ने उस टास्क को पूरी जिम्मेदारी से निभाया और इसी से खुश होकर बिग बॉस ने घरवालों एक-एक गिफ्ट भी दिया.