Bigg Boss 17: टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में इस समय मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ को लेकर बहस छिड़ी हुई है. शो में आई मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान लगातार उनपर कई आरोप लगा चुकी हैं. शो में बाकी कंटेस्टेंट्स भी मुनव्वर की पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार उन पर तंज कस चुके हैं. लेकिन शो से बाहर कई लोग मुनव्वर के सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं.
मुनव्वर के सपोर्ट में उतरीं पवित्रा पुनियाप्रिंस नरुला, करण कंद्रा के बाद अब पवित्रा पुनिया भी मुनव्वर को सपोर्ट करती नजर आई हैं. उन्होंने एक पोस्ट में बिग बॉस मेकर्स पर अपना गुस्सा भी निकाला है. पवित्रा ने अपने ट्वीट में लिखा- 'कुछ डिसेंट बने ना की किसी की इमेज खराब करें. यहां हर कोई एक परिवार से है. भले ही आयशा खान मैडन ने कुछ पर्सनल बातें कहीं थी. तो आपको उसे नेशनल टेलीविजन पर दिखाना नहीं चाहिए था. शर्म आनी चाहिए बिग बॉस. उसका एक बच्चा भी है. मुनव्वर स्ट्रॉन्ग रहों.
इसके अलावा पवित्रा ने एक पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में लिखा है. 'आप लोगों को पता है क्या इस सीजन बिग बॉस ने अपनी लिमिट क्रॉस कर दी है. बिग बॉस आपको एक्सेस को घर में लाना बंद कर देना चाहिए. आपको अपने सेलेक्शन में क्लास वाले लोग लेने चाहिए. आप अपने कंटेंट के लिए किसी इंसान की इमेज खराब नहीं कर सकते'.
