Bigg Boss 11: घर में ये कंटेस्टेंट हो गई हैं प्रेग्नेंट, शो में खुद दिया ये बयान!
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 13 Dec 2017 10:16 PM (IST)
शो में अर्शी खान, हितेन को पसंद करती हैं और वो खुलेआम उनसे अपने प्यार का इजहार भी करती रहती हैं. हाल ही में अर्शी ने बिग बॉस में कहा कि वो हितेन के बच्चे की मां बनने वाली हैं .

नई दिल्ली: बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में बिग बॉस हाउस से एक ऐसा बयान सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया. शो में अर्शी खान, हितेन को पसंद करती हैं और वो खुलेआम उनसे अपने प्यार का इजहार भी करती रहती हैं. हाल ही में अर्शी ने बिग बॉस में कहा कि वो हितेन के बच्चे की मां बनने वाली हैं और ये बयान सुनते ही हितेन की हंसी छूट गई. Photos: टीवी की संस्कारी बहू ने पार की सारी हदें, न्यूड मॉडल पर बैठकर करवाया फोटोशूट अरे! कहीं आप अर्शी खान के इस बयान को सीरियस तो नहीं ले रहे हैं. दरअसल, बिग बॉस में आज इस हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क का दूसरा दिन है. इस टास्क में घरवालों को दो टीमों में विभाजित किया गया है. एक टीम रोबोट बनी है औऱ दूसरी टीम को रोबोट बने घरवालों के चेहरे पर कुछ खास इमोशन लाने हैं. इस टास्क में अर्शी की टीम को हंसाना था और हितेन को हंसाने के लिए ये बयान दिया.