Bigg Boss 11: घर में टास्क के लिए प्रियांक ने की सारी हदें पार, बिकनी पहनकर किया...
ABP News Bureau | 13 Dec 2017 05:09 PM (IST)
लग्जरी बजट के लिए लिए प्रियांक ने जो अवतार अपनाया उसने सबको हैरान कर दिया. उस एपिसोड में प्रियांक शर्मा बिकनी पहने हुए दिख रहे हैं.
नई दिल्ली: इन दिनों बिग बॉस का खुमार दर्शकों पर जबरदस्त तरीके से चढ़ा हुआ है. साथ ही प्रत्येक एपिसोड में कंटेस्टेंट ऐसा कुछ न कुछ कर ही देते हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाते हैं. इस बार बिग बॉस हाउस में जो हुआ वो थोड़ा अजीब तो है. दरअसल, लग्जरी बजट के लिए लिए प्रियांक ने जो अवतार अपनाया उसने सबको हैरान कर दिया. उस एपिसोड में प्रियांक शर्मा बिकनी पहने हुए दिख रहे हैं. Bigg Boss सीजन 11 ने हासिल किया बेहद ही खास मुकाम इससे पहले लव त्यागी ने भी महिला का लुक अपनाकर अपने टास्क को पूरा करने की कोशिश की थी . वहीं हितेन तेजवानी भी ह्यूमर के लिए महिला का किरदार अपनाएंगे. दरअसल, बिग बॉस में आज इस हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क का दूसरा दिन है. आज के एपिसोड के दौरान दोनों टीमों की जिम्मेदारी बदल जाएगी. कलर्स टीवी की ओर से आज के एपिसोड के प्रोमो जारी कर दिए गए हैं. इन प्रोमो में टीम हितेन, टीम विकास से बदला लेते हुए नज़र आ रही है.