रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में डासिंग सेंसेशन सपना चौधरी और मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को एक अलग पहचान मिली थी. हिना खान और सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी का आलम ये है कि अक्सर सोशल मीडिया पर इनकी लेटेस्ट वीडियो या तस्वीरें वायरल होती रहती है.

सपना चौधरी और हिना खान ने हाल ही में अलग-अलग जगहों पर डांस परफॉर्मेंस दिया था. ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस हिना खान ने बेंगलुरु में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया, तो वहीं सपना चौधरी ने रांची में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दिया. इन दोनों के परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

काफी लंबे वक्त के बाद फैंस को हिना खान की परफॉर्मेंस देखने को मिली है. बिग बॉस खत्म होने के बाद हिना खान ने कहा था कि वह काफी थक गई हैं, इसलिए कुछ समय तक आराम करना चाहती हैं.

बिग बॉस के घर में हिना खान की अच्छी दोस्त बन गई सपना चौधरी ने भी वायरल होते वीडियो में जोरदार डांस परफॉर्मेंस दिया है. सपना चौधरी इस वीडियो में अपने सबसे मशहूर गाने 'तेरी आखंया का काजल' पर ही डांस कर रही हैं. रिएलिटी शो खत्म होने के बाद दोनों ही अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से बड़े-बड़े ऑफर मिलने की बात कही थी.