Dasara: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी (Nani) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी Dasara का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में वो फिल्म की टीम के साथ एक इवेंट में पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अजय देवगन (Ajay Devgn) की आने वाली फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

मैं अपनी फिल्म से पहले भोला देखूंगा - नानीइस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें वो राणा दग्गुबाती और फिल्म की बाकी टीम के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आए. वहीं जब टीम से ‘भोला’ को लेकर सवाल किया गया तो नानी ने कहा कि, ‘मैं पहली बार मुंबई ‘मक्खी’ के प्रमोशन के लिए आया था. तब उस प्रैस मीट पर अजय सर भी थे, तो उनके सपोर्ट के साथ ही मैं यहां इंट्रोड्यूस हुआ. तो अभी भी मुझे वो ही लग रहा है, मुझे लग रहा है कि उनके सपोर्ट के साथ ही मैं इस बार भी आगे बढ़ रहा है. अगर मैं मुंबई में होता तो मैं भी ‘भोला’ को देखने के लिए पहले जाता और बाद में ‘दसरा’ देखता. तो आप भी लोग भी ऐसा ही कीजिएगा.’

पांच भाषा में रिलीज होगी दसराआपको बता दें कि नानी की ये पहली अखिल भारतीय फिल्म है. जो पांच भाषा तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज होने वाली है. यही वजह है कि एक्टर इस फिल्म का पूरे इंडिया में घूम-घूमकर प्रमोशन कर रहे हैं. वहीं इससे पहले उन्हें मुंबई में ऑटो में प्रमोशन करते हुए देखा गया था. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए थे. एक्टर ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं. बता दें कि नानी और राणा की धमाकेदार फिल्म ‘दसरा’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें-

Kangana Ranaut ने साधा Diljit Dosanjh पर निशाना, खालिस्तानियों के समर्थन का आरोप लगा बोलीं- 'पोल्स आ गई..'