OTT Latest Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए आज यानी 6 जनवरी का दिन बेहद खास है. नए साल के इस नए सप्ताह के पहले शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से एक धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, उन चुनिंदा फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट जिन्हें आप घर बैठे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म आसानी से देख सकते हैं.

ताजा खबर (Taaza Khabar)

'बीबी की वाइन' से फेमस हुए यूट्यूबर भुवन बाम एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. जी हां 6 जनवरी यानी आज से भुवन की मोस्ट अवेडेट वेब सीरीज 'ताजा खबर' रिलीज हो गई है. इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस सीरीज में भुवन वसंत गावड़े का रोल प्ले करते दिखाई देंगे. 

ऊंचाई (Uunchai)

बॉलीवुड की शानदार फिल्म 'ऊंचाई' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आज से रिलीज हो गई है. दोस्ती की अनोखी मिसाल कायम करती ऊंचाई को लोगों ने काफी पसंद किया है. इस फिल्म सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर दिग्गज कलाकार अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेंजोंगप्पा लीड रोल में मौजूद हैं.

बेबी भांगड़ा पौंदे ने (Babe Bhangra Paunde Ne)

पंजाबी सिंगर और दमदार कलाकार दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी पंजाबी फिल्म 'बेबी भांगड़ा पौंदे ने' भी 6 जनवरी यानी आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है. इस पंजाबी फिल्म में एक्ट्रेस शरगुन मेहता भी लीड रोल में शामिल हैं.

सऊदी वेल्लक्का (Saudi Vellekka)

मलायलम फिल्म 'सऊदी वेल्लक्का' भी ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह रेडी है. मशहूर ओटीटी प्लेफॉर्म सोनी लिव पर आप इस फिल्म का लुत्फ आसानी से उठा सकते हैं.

द पेले ब्लू आई (The Pele Blue Eye)

नेटफ्लिक्स पर आज से रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'द पेले ब्लू आई' को आप बिल्कुल भी देखना न भूलें, अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो इस वेब सीरीज को जरुर देखें. 

मुंबई माफिया- पुलिस वर्सेज अंडरवर्ल्ड (Mumbai Mafiya- Police Vs Underworld)

अंडरवर्ल्ड की अनोखी दास्तां दिखाती डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'मुंबई माफिया-पुलिस वर्सेज अंडरवर्ल्ड' की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग 6 जनवरी यानी आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हो गई है.

यह भी पढ़ें- Rashami Desai Education: आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं 'उतरन' फेम रश्मि देसाई, डिग्री देख आपको भी लगेगा शॉक