OTT Release This Week: ओटीटी लवर्स के लिए हर हफ्ते खुशखबरी आती है. मेकर्स अपनी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करते हैं. कुछ ऑरिजिनल कंटेंट होता है तो कुछ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही होती हैं. इन फिल्मों और वेब सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार होता है. हर हफ्ते एक लिस्ट सामने आ जाती है जिसमें पता चल जाता है कि इस हफ्ते कौन-सी फिल्म रिलीज होने जा रही है. हम आपको ऐसी ही एक लिस्ट बता रहे हैं. इस लिस्ट को नोट करके रख लें ताकि आपको पूरे हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज मिल सके. हर जॉनर की फिल्में और सीरीज आपको देखने को मिलेगी. आइए आपको इस बारे में बताते हैं.

टेस्टआर माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ की फिल्म टेस्ट सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. माधवन अपनी एक्टिंग से हमेशा सभी को इंप्रेस कर देते हैं. टेस्ट में तीन लोगों की कहानी दिखाई गई है जिनका प्रोफेशन बिल्कुल अलग है. ये फिल्म 4 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.

अदृश्यम 2अदृश्यम 2 - द इनविजिबल हीरोज एक थ्रिलर सीरीज है. इस सीरीज का पहला पार्ट हिट रहा था जिसके बाद मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज में एजाज खान और पूजा गौर लीड रोल में नजर आएंगे. ये सीरीज 4 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज होगी.

किंग्सटनकिंग्सटन एक हॉरर फिल्म है. ये तमिल फैंटेसी फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. 4 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी.

टच मी नॉटटच मी नॉट एक क्राइम ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. अब ये सीरीज 4 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

चमक: द कन्क्लूजनचमक का पहला सीजन बहुत पसंद किया जा रहा है. पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स अब इसका दूसरा सीदन लेकर आ रहे हैं. चमक द कन्क्लूजन सोनी लिव पर 4 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें: Sikandar Box Office Collection Day 2: सलमान खान को फैंस देंगे शानदार ईदी, सिकंदर मंडे को करेगी बंपर कमाई, जानें प्रीडिक्शन