Kajol: काजोल जल्द नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज 2' (Lust Stories 2) में नजर आने वाली हैं. यह चार छोटी-छोटी फिल्मों का कलेक्शन है, जिसे आर बालकी, कोंकणा सेनशर्मा, सुजॉय घोष और अमित शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, कुमुद मिश्रा, अमृता सुभाष, तिलोतमा, अगंद बेदी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. यह 29 जून को रिलीज होगी.
रिलीज से पहले काजोल ने फीमेल प्लेजर पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि फीमेल प्लेजर को नॉर्मलाइज कर देना चाहिए. जैसे समाज खाने और पीने को नॉर्मल समझता है, वैसे ही उन्हें फीमेल प्लेजर को भी नॉर्मल समझना चाहिए.
यह हमारी बातचीत का हिस्सा है
उन्होंने कहा, "एक वक्त पर हम इस बारे में खुलकर बात करते थे. बाद में हमने इस बारे में बात करना बंद कर दिया. लेकिन, आखिरकार यह हमारी जिंदगी का हिस्सा है और हम इसके बिना नहीं रह सकते. मुझे लगता है कि इसे उस तरह नॉर्मलाइज किया जाना चाहिए, जिस तरह हमने खाने-पीने को नॉर्मलाइज किया है. यह बिल्कुल हमारी बातचीत का हिस्सा बनाने वाली बात है. इसके बारे में बिल्कुल बात न करना इस तरह के मुद्दे को और बढ़ावा देता है और लोगों में इसे लेकर और अटेंशन बना रहता है.''
फिल्मों में लस्ट का मतलब भी बदल गया है
काजोल ने आगे कहा कि अब फिल्मों में लस्ट को भी अलग तरीके से दिखाया जाता है. पहले फिल्मों में लस्ट का मतलब पहले होता था कि दो फूल आपस में मिल रहे हैं. दो गुलाब के फूल आपस में मिलाए गए और लेडी प्रेग्नेंट हो जाती है. मुझे लगता है कि हम अब आगे बढ़ चुके हैं. मुझे नहीं लगता कि अमर प्रेम कहानियों में आज के जमाने में कोई भी यकीन रखता है. कोई किसी के लिए मरना पसंद नहीं करेगा. आजकल लोग एक से ज्यादा सोलमेट्स पर यकीन रखते हैं. आज तक जितनी भी लव स्टोरीज हमने बनाई है, वह सब बहुत अलग तरीके से बनी हैं. वह कहानियां दोस्ती, मॉर्डन रिलेशनशिप्स और सोसाइटी पर आधारित रही हैं.''
'लस्ट स्टोरीज' का पहला पार्ट
'लस्ट स्टोरीज' का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था, जिसे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के बेस्ट टीवी मूवी/मीनी सीरीज और बेस्ट ड्रामा कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. इसमें विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला जैसे नजर आए थे. 'लस्ट स्टोरीज' के पहले पार्ट को करण जौहर, अनुराग कश्यप, ज़ोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी ने डायेरक्ट किया था.
यह भी पढ़ें:
