Leo Kalyan Reacts To Hate Comments: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही हैं. उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) भी उनको खूब कंपनी दे रहे हैं. हाल ही में दोनों ने बेबी शॉवर की पार्टी आयोजित की थी. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, मगर कुछ तस्वीरों में दाढ़ी-मूंछ के साथ गर्ल्स वाली ड्रेस में एक शख्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उस शख्स को लोग ट्रोल कर रहे हैं. ट्रोल होने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि जाने माने ब्रिटिश-पाकिस्तानी सिंगर लियो कल्याण (Leo Kalyan) हैं. उन्होंने हेटर्स को करारा जवाब दिया है. सोनम कपूर के बेबी शॉवर में परफॉर्मेंस के बाद हेट कमेंट्स का सामना करने वाले लियो कल्याण का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने पार्टी में ‘मसकली’ से लेकर ‘चुरा लिया’ समेत कई हिंदी सॉन्ग परफॉर्म किए. पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर भी किए. बाद में लियो ने खुलासा किया कि उन्हें पोस्ट पर लोग ट्रोल कर रहे हैं.
Leo Kalyan On Trolls: सोनम के बेबी शॉवर में पहुंचने पर ट्रोल हुए थे ब्रिटिश-पाकिस्तनी सिंगर लियो कल्याण, अब हेटर्स को दिया करारा जवाब
ABP Live | Pratibha Kumari | 18 Jun 2022 07:27 PM (IST)
Leo Kalyan: सोनम कपूर के बेबी शॉवर में परफॉर्मेंस के बाद हेट कमेंट्स का सामना करने वाले लियो कल्याण का रिएक्शन सामने आया है.उन्होंने पार्टी में कई हिंदी सॉन्ग परफॉर्म किए थे.

Leo Kalyan, Sonam Kapoor
Published at: 18 Jun 2022 07:27 PM (IST)