बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन की हाल ही में फिल्म 'मिमी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. फिल्म उनके साथ पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं. वह इसमें एक सरोगेट मदर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म को काफी सराहा जा रहा है. इसके चलते अब कृति अपने किरदार मिमी के लिए डेडिकेटेड एक कविता शेयर की है.

ये कविता शांत और गहरी है, जो फैंस के दिलों को छू रही है. "मेरी मिमी तू उड़ना सीख जाएगी" टाइटल वाली इस कविता को फिल्म के कुछ बेहतरीन सीन के साथ शेयर किया है.  जो कविता के बोल के साथ मेल खाते हैं. इसमें कृति के कई सीन हैं. 

कृति सेनन इस कविता को शेयर करते हुए लिखा,"मैंने शूट पर कुछ शब्द मिमी से कहे थे या शायद अपने आपसे कहे थे." ये कविता कुछ इस तरह हैः

"कभी-कभी ना तुझे मंजिल की तरफ चलना छोड़कर बस गहरी सांस भरके कूद जाना चाहिएडर लगेगा तुझे, अपने पंख फड़फड़ाएगीतुझे लगेगा तू नहीं कर पायेगी पर जब उड़ने के अलावा, कोई रास्ता नहीं होगा ना मेरी मिमी तू उड़ना सीख जाएगी."

फिल्म लीक होने की वजह से तय वक्त से पहले रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मिमी पर पाइरेसी की मार पड़ी थी और इसके HD वर्जन तक ऑनलाइन उपलब्ध हो गए थे. माना जा सकता है कि कि फिल्म के लीक होने पर इसके मेकर्स ने नहले पर दहला मारते हुए फिल्म को 30 जुलाई की जगह 26 जुलाई को ही रिलीज करना बेहतर समझा. 

फिल्म में ये किरदार

बताते चलें कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन के साथ ही  सुप्रिया पाठक, मनोज पाहवा, साईं तमहनकर मौजूद हैं, फिल्म में सेरोगेसी के मुद्दे को कॉमिक ढंग से दिखाया है.

ये भी पढ़ें-

Most Watched: अमेजॉन प्राइम पर 2021 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्म बनी 'तूफान'

श्रद्धा कपूर की पर्सनल चैट हुई लीक, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, स्पेशल वन से कर रही थीं ये बात