Govinda son Yashvardhan Bollywood debut: गोविंदा (Govinda) के बेटे यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) को लेकर ख़बरें हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं. हाल ही में गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बेटे के करियर को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है और बताया है कि अब तक यशवर्धन ने बॉलीवुड में डेब्यू क्यों नहीं किया है. सुनीता की मानें तो यशवर्धन का डेब्यू लॉकडाउन के चलते टल गया था. सुनीता ने यह भी बताया कि फिलहाल यशवर्धन बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारियों में व्यस्त हैं और इन दिनों बॉडी बनाने, एक्टिंग और डांसिंग के साथ अन्य स्किल्स सीख रहे हैं.
Govinda के बेटे Yashvardhan Ahuja ने बॉलीवुड डेब्यू के लिए कसी कमर, जानिए क्यों हो रही देरी?
एबीपी न्यूज़ | 23 Sep 2021 08:47 PM (IST)
गोविंदा (Govinda) की वाइफ आहूजा (Sunita Ahuja) ने बताया कि यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारियों में व्यस्त हैं.

यशवर्धन आहूजा,सुनीता आहूजा
Published at: 23 Sep 2021 08:43 PM (IST)