मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग के लिए अबू धाबी पहुंच चुके हैं. इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं. इससे पहले फिल्म की शूटिंग मुंबई और माल्टा के लोकेशन्स पर हो चुकी है. अब तीसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए सलमान समेत फिल्म का पूरा क्रू यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचा है. सलमान खान के बहनोई और फिल्म प्रोड्यूसर्स में से एक अतुल अग्निहोत्री ने अबु धाबी एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें सलमान खान एयरपोर्ट में चलने वाली कार पर सवार दिखाई दे रहे हैं.

इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ अहम किरदार में नज़र आएंगी. इनके अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखाई देंगे. गौरतलब है कि पहले फिल्म में सलमान के अपोज़िट प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था, लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ रोज़ पहले ही प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी थी.

फिल्म से प्रियंका के आउट होने के बाद आनन फानन में मेकर्स ने कैटरीना कैफ को साइन किया. हालांकि बाद में प्रियंका के फिल्म छोड़ने की वजहों को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. सलमान ने तो यहां तक कह दिया था कि प्रियंका ने फिल्म छोड़ने के पीछे जो वजह बताई थी वह बाद में झूठी निकलीं.

आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म दूसरे शेड्यूल की शूटिंग माल्टा में हुई है. माल्टा की शूटिंग के दौरान सलमान अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और मां सलमा खान के साथ वहां के बाज़ारों की सैर करते भी नज़र आए थे. कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें सलमान अपनी मां के साथ वहां शूटिंग के साथ साथ वेकेशन भी एंजॉय करते दिखे थे.

ये भी पढ़ें:

तनुश्री- नाना पाटेकर विवाद: सलमान बोले- इस बारे में नहीं पता तो अमिताभ ने कहा- न मैं तनुश्री न नाना पाटेकर, कैसे उत्तर दूं

जीक्यू अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर जलवे बिखेर चुकी दीपिका फिर नजर आई रेड हॉट लुक में 

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए प्रियंका और सोनम जैसे दिग्गज सितारे, जानें किसने क्या कहा

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर, बोलीं- तनुश्री की बात पर भरोसा है

ऐसे मिला था सलमान, अरबाज को फिल्म का हीरो और अर्पिता का दुल्हा

तनुश्री दत्ता के खुलासे पर अर्जुन कपूर बोले, उन्होंने जो कहा उसके लिए हिम्मत चाहिए