बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की नई फिल्म 'कमांडो 3' इसी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपेनिंग मिली है. फिल्म में विद्युत के एक्शन सीक्वेंस को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म की कहानी आतंकवाद को सेंटर में रखकर बनाई गई है.
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.74 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ ओपेनिंग की है. इस फिल्म में विद्युत के साथ अदा शर्मा और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. आपको बता दे कि इस फिल्म को पूरे भारत में फिल्म 2,541 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. बॉलीवुड के एक्शन एडिक्ट्स के बीच फिल्म को काफी सराहना मिल रही है. पहले दिन के मुकाबले सिनेमाघरों में शनिवार को 32 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.
पहली फिल्म में विद्युत का किरदार जहां प्यार के लिए लड़ता है, वहीं दूसरी फिल्म में देश के पैसे को ब्लैक मनी में बदल रहे लोगों का पकड़ता है और अब उनका किरदार कैप्टेन करणवीर सिंह डोगरा देश को आतंकवादी खतरे से बचाते दिख रहा है. आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म में अदा शर्मा, अंगिरा धर और गुलशन देवय्या भी हैं.
सन शाइन पिक्च र्स के सहयोग से रिलायंस एंटरटेनमेंट और मोशन पिक्चर कैपिटल द्वारा प्रस्तुत, 'कमांडो 3' एक विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन की फिल्म है.
ये भी पढ़ें:
जानी-मानी अभिनेत्री डिम्पल की मां बेट्टी कापड़िया का निधन, 80 साल थी उम्रनहीं रही 'स्वैग वाली दादी', अजय देगवन की 'रेड' एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का 86 साल की उम्र में निधन
अजय देवगन और रोहित शेट्टी ला रहे हैं 'गोलमाल' का पांचवा पार्ट, एक्ट्रेस पर सस्पेंस बरकरार
In Pics: बेटी इनाया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए कुणाल खेमू और सोहा अली खान, यहा देखिए तस्वीरें
यहां देखिए कमांडो 3 का ट्रेलर: