मुंबई: अभिनेत्री वाणी कपूर ने अमिताभ बच्चन और आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के लिए प्रस्ताव मिलने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. ‘धूम3’ के निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य (विक्टर) की इस फिल्म में आमिर और अमिताभ पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे. ‘बेफिक्रे’ की अभिनेत्री को इसके लिए प्रस्ताव मिलने की खबर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में है. वाणी ने कहा, ‘‘मेरे फिल्म ‘फैन’ करने की भी अफवाहें आई थी. यह सब हवाई बातें हैं. सभी अफवाहें हैं. ’’ हाल ही में रिलीज हुई आदित्य चोपड़ा की ‘बेफिक्रे’ ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के बाद उनकी दूसरी हिंदी फिल्म थी. अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ मेरे निर्देशक को लगा कि मैं शायरा का किरदार निभाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प हूं. यह मेरी अभी तक की सबसे बड़ी सराहना है और इसके आदि (आदित्य) से मिलने की वजह से यह काफी खास भी है. उन्होंने कहा कि ‘‘ मैं अगर आज भी पीछे मुड़कर देखु तो भी शायरा के किरदार में किसी और की कल्पना नहीं कर सकता . मेरे लिए जिंदगी भर तुम ही शायरा रहोगी. ’’
- होम
- इंडिया
- विश्व
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
- बिहार
- दिल्ली NCR
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- हरियाणा
- पंजाब
- झारखंड
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू और कश्मीर
- बॉलीवुड
- ओटीटी
- टेलीविजन
- तमिल सिनेमा
- भोजपुरी सिनेमा
- मूवी रिव्यू
- रीजनल सिनेमा
- क्रिकेट
- आईपीएल
- कबड्डी
- हॉकी
- WWE
- ओलिंपिक
- धर्म
- राशिफल
- अंक ज्योतिष
- वास्तु शास्त्र
- ग्रह गोचर
- एस्ट्रो स्पेशल
- बिजनेस
- हेल्थ
- रिलेशनशिप
- ट्रैवल
- फ़ूड
- पैरेंटिंग
- फैशन
- होम टिप्स
- GK
- टेक
- ट्रेंडिंग
- शिक्षा
- ऑटो
