‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. शुरुआती अंतरिम रोक के बावजूद, विपुल अमृतल शाह की बनाई इस फिल्म को अब ऑफिशियली सफल माना जा रहा है, क्योंकि इसने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है. वहीं अब ये प्रॉफिट कमा रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार कितना कलेक्शन किया है?

Continues below advertisement

‘द केरल स्टोरी 2’ ने 12वें दिन कितनी कमाई की? ‘द केरल स्टोरी 2’ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के बाद इस साल की दूसरी सक्सेसफुल फिल्म बन गई है. फिलहाल ये फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद सभी नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिलमों पर दबदबा बनाए हुए हैं और हर दिन एक करोड़ से ज्यादा कमाई कर रही है. यहां तक कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी ये शानदार कलेक्शन कर रही है.

फिल्म के कारोबार की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले हफ्ते में 22.34 करोड़  की कमाई की थी. इसके बाद इसने 8वे दिन 2.70 करोड़, 9वें दिन 3.75 करोड़, 10वें दिन 3.30 करोड़ और 11वें दिन 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया.

Continues below advertisement
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ की 12 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 36.97 करोड़ रुपये हो गई है.
  • इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 43.22 करोड़ रुपये हो गया है.

द केरल स्टोरी 2’ ने तोड़ा ‘अस्सी’ का रिकॉर्ड ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 12वें दिन एक बड़ा कमाल कर दिखाया है. दरअसल इसने 36.97 करोड़ की कमाई कर अगस्त्य नंदा की इक्कीस के लाइफ टाइम कलेक्शन 36.25 को मात दे दी है. इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

‘द केरल स्टोरी 2’ के बारे में‘द केरल स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. ‘द केरल स्टोरी 2’ की स्टार कास्ट की बात करें इसमें उल्का गुप्ता ने सुरेखा (केरल की एक IAS उम्मीदवार) का किरदार निभाया है. वहीं अदिति भाटिया ने दिव्या (राजस्थान की एक डांसर) और  ऐश्वर्या ओझा ने नेहा (मध्य प्रदेश की एक एथलीट) का रोल प्ले किया है. फिल्म की सपोर्टिंग स्टार कास्ट में सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला और युक्तम खोसला शामिल हैं.