Suriya Vaadivaasal Video: साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार सूर्या (Suriya) इन दिनों अपने करियर के उच्च स्तर पर मौजूद हैं. हाल ही में सूर्या ने अपनी फिल्म सूरारई पोटरु के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है. इस बीच सोशल मीडिया पर सूर्या का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक बैल के साथ भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल इस वीडियो को सूर्या की अगली फिल्म वादिवासल (Vaadivaasal) के मेकर्स ने साझा किया है.

वादिवासल के लिए सूर्या कर रहे हैं कड़ी मेहनत 

गौरतलब है कि सूर्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वादिवासल के लिए तैयारियां कर रहे हैं. इस बीच सूर्या के 47वें जन्मदिन के मौके पर वादिवासल के मेकर्स की तरफ से एक स्पेशल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सूर्या एक बैल के साथ भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद आप ये अनुमान लगा सकते हैं कि किस तरह से सूर्या वादिवासल को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि फिल्म के मेकर्स ने ये बताया है कि यह वीडियो वादिवासल फिल्म का कोई टीजर वीडियो नहीं है, बल्कि की सूर्या के प्रशिक्षण के दौरान की एक मात्र झलक है. 

क्या सूर्या की वादिवासल की कहानी 

दरअसल सूर्या (Suriya) की अगली फिल्म वादिवासल (Vaadivaasal) की कहानी दक्षिण भारत के मशहूर खेल जल्लीकट्टू पर आधारित है. इतना ही नहीं सूर्या की ये फिल्म तमिल उपन्यास वादिवासल का रुपांतरण है. सूर्या के इस वीडियो को हर कोई पसंद कर रहा है. साथ ही लोग अब सूर्या की इस धमाकेदार फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं. 

Darlings: Ranbir Kapoor ने देखी पत्नी Alia Bhatt की डार्लिंग्स, फिल्म को लेकर दिया ये रिएक्शन

अपने इस क्यूट कॉफी पार्टनर को बेहद मिस कर रहे हैं Kartik Aaryan, क्या आपने उन्हें देखा क्या?