Sania Mirza's Post Amid Divorce Rumours With Shoaib Malik: इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक का नाम खेल की दुनिया के पावर कपल में शुमार रहा है. हाल ही में दोनों ने अपने बेटे इजहान का जन्मदिन एक साथ मनाया है, जिसकी तस्वीरें भी शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. मगर, शायद इस हंसती खेलती फैमिली को किसी की नजर लग गई है. कपल की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं होने की खबर इस समय आग की तरह फैल रही है.
टूटने की कगार पर है सानिया और शोएब का रिश्ता?सानिया मिर्जा और शोएब की लव केमिस्ट्री ने एक समय पर हर किसी का दिल लुभा लिया था, लेकिन इस समय सामने आए सानिया के एक पोस्ट ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपने जज्बात शेयर करते हुए लिखा, 'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह को खोजने के लिए'. सानिया मिर्जा का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब हर तरफ इनके बीच दुरियां पनपने की खबरें छाई हुई हैं. इस पोस्ट से उनके फैंस चिंतित हैं.
इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि दोनों अब केवल अपने बेटे इजहान की को-पेरेंटिंग के कारण साथ हैं. बाहरहाल, इन खबरों की फिल्हाल हम पुष्टी नहीं कर रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि, शोएब और सानिया ने अप्रैल 2010 में एक दूसरे का हाथ थामा था.
यह भी पढ़ें- बिना शादी के मां बनने पर बरसों बाद छलका Neena Gupta का दर्द, बोलीं- 'मैंने भुगता और सहा
