Rashmika Mandanna Deepfake Video: साउथ ही नहीं रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. जल्ही ही रश्मिता फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगीं. फिलहाल रश्मिका किसी और वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस का एक मॉर्फ्ड वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की के चेहरे पर टेक्नोलॉजी के जरिए रश्मिका का चेहरा लगाया गया था. इस एआई जनरेटेड वीडियों के वायरल होने के बाद ‘एनिमल’ एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई थीं. बाद में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी रश्मिका मंदाना के सपोर्ट में आवाज उठाई थी. वहीं अब रश्मिता ने बिग बी को उनका स्टैंड लेने के लिए थैंक्यू कहा है.
रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन का किया शुक्रियारश्मिका मंदाना ने सोमवार शाम को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट कर उनके डीपफेक वीडियो मामले में अमिताभ बच्चन द्वारा स्टैंड लिए जाने पर थैंक्यू कहा. बिग बी ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग तक की थी. उन्होंने लिखा था, ''ये कानूनी तौर पर एक मजबूत मामला है.'' इस पर रश्मिका ने बिग बी को शुक्रिया कहते हुए पोस्ट में लिखा, "मेरे लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद सर, मैं आप जैसे लीडर्स के साथ देश में सुरक्षित महसूस करती हूं."
नागा चैतन्य ने भी लिया था रश्मिका की वीडियो के खिलाफ स्टैंडवैसे अमिताभ बच्चन के अलावा कईं और सेलेब्स ने भी पुष्पा एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद उनके लिए स्टैंड लिया. नागा चैतन्य समेत कई अन्य लोगों ने भी इसे 'निराशाजनक' बताया था.नागा ने लिखा, “यह देखना वास्तव में निराशाजनक है कि टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कैसे किया जा रहा है और यह भविष्य में क्या प्रगति कर सकता है, इसके बारे में सोचना और भी डरावना है. कार्रवाई की जानी चाहिए और उन लोगों की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार का कानून लागू किया जाना चाहिए जो इसका शिकार हुए हैं और होंगे. आपको स्ट्रेंथ मिले,'' रश्मिका ने इसके लिए एक्टर को शुक्रिया भी कहा था.
रश्मिका मंदाना वर्क फ्रंटवहीं रश्मिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगीं. फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा रश्मिका 'पुष्पा 2' में एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगीं. ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan के गाने Chaleya पर जमकर नाचे Virat Kohli, डायरेक्टर बोले- 'OMG'
