Ranveer Singh: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर कहे जाने वाला रणवीर सिंह एक ग्लोबली काफी मशहूर हैं. वहीं अब गली बॉय ने एक खास उपलब्धि हासिल की है. जी हां, मैडम तुसाद म्यूजियम में रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू लगा है. दिलचस्प बात ये है कि रणवीर सिंह पहले ऐसे बॉलीवुड के सेलिब्रिटी हैं, जिनके एक नहीं बल्कि दो मोम की मूर्ति लगाई है.
मैडम तुसाद में लगे गली बॉय के दो स्टैच्यूवहीं इसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर कर एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर की है. इस तस्वीरें को शेयर करते हुए एक्टर ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. णवीर सिंह के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
लोगों ने दी बाधाइयांरफैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी एक्टर के उनके इस खास उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. वहीं इन तस्वीरों को देखकर फैंस के लिए ये पहचान पाना मुश्किल हो जाएगा कि असली रणवीर सिंह कौन से हैं.
ये है रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मवहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं. कुछ समय पहले ही फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आए. बता दें कि इस मल्टीस्टारर मूवी में रणवीर संग्राम भालेराव के किरदार में दिखेंगे. वहीं रणवीर के अलावा सिंघम अगेन में दीपिरा पादुकोण, अजय देवगन, करीना कपूर सिंह, अक्षय कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.
