नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर मच अवेटेड फिल्म रामायण का टीजर कल हनुमान जंयती के मौके पर रिलीज किया गया था. जहां कुछ लोगों रणवीर कपूर के भगवान राम के लुक की तारीफ की तो कई को रामायण का टीजर खास इम्प्रेस नही कर पाया. रामायण के टीजर को मिले मिक्स्ड रिएक्शन के बीच अब फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने भी एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर इस अपकमिंग फिल्म पर इनडायरेक्टली निशाना साधा है. हालांकि लोगों ने संजय गुप्ता को ही आड़े हाथों ले लिया है. 

Continues below advertisement

संजय गुप्ता ने रामायण पर साधा निशानाबता दें कि डायरेक्टर संजय गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में बिना फिल्म का नाम लिए तंज कसा, उन्होंने लिखा, “ खोदा पहाड़, निकला चूहा.” कई लोग इस मुहावरे को रणबीर कपूर की फिल्म रामायण से जोड़ रहे हैं. हालांकि संजय ने न तो फिल्म न ही मेकर्स का नाम लिखा है. हालांकि अपनी इस पोस्ट के बाद संजय गुप्ता फंस गए हैं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें धो डाला है.

 

Continues below advertisement

संजय गुप्ता की हो रही आलोचनाज़्यादातर टिप्पणियों में फ़िल्ममेकर की उनके ट्वीट के लिए कड़ी आलोचना की गई और उन्हें याद दिलाया गया कि वे अपनी फ़िल्में बनाने के लिए किस तरह कोरियन फ़िल्मों को ही दोहराते रहे हैं., एक ने लिखा, वैसे आपने कितने पहाड़ खोदे हैं हर बार चूहा ही निकला है." 

‘रामायण’ के बारे मेंबता दें कि ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, साई पल्लवी को सीता के रूप में कास्ट किया गया है, और यश को रावण की भूमिका निभाने के लिए लिया गया है. वहीं सनी देओल फिल्म में हनुमान की भूमिका में दिखेंगे जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. यह प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है इसका पहला पार्ट इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. जबकि दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है.