रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर फ़िल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपना धमाकेदार दूसरा हफ्ता भी पूरा कर लिया है. इसी के साथ इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे हफ़्ते में सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वहीं रिलीज के 15वें दिन इस फिल्म को हनुमान जयंती की छुट्टी का फायदा हुआ है. चलिए यहां जान लेते हैं 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितनी कमाई की है?
'धुरंधर 2' ने 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, और तब से, रणवीर सिंह की यह स्पाई थ्रिलर देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. इस दौरान इस फ़िल्म ने भारी-भरकम कलेक्शन कर सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. वहीं सिनेमाघरों में सक्सेसफुली दो हफ्ते पूरे कर चुकी इस फिल्म की कमाई में 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार गिरावट भी दर्ज की गई फिर भी इसने खूब नोट कमाए हैं.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने गुरुवार को, यानी रिलीज़ के 15वें दिन, कुल 17.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इसके दूसरे हफ्ते की कुल कमाई 263.15 करोड़ रुपये रही. जबकि पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 674.17 करोड़ कमाए थे.
- इसी के साथ इसका भारत में कुल कलेक्शन अब 937.32 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि इसकाग्रॉस कलेक्शन 1120.17 करोड़ रहा है.
'धुरंधर 2' बनी दूसरे हफ़्ते की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मसिर्फ़ दूसरे हफ़्ते में ही, धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 263.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इसने अपनी पिछली फ़िल्म, धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है और हिंदी सिनेमा में दूसरे हफ़्ते की सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास एक बार फिर से लिख दिया है.
हिंदी सिनेमा में दूसरे हफ़्ते की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में
- धुरंधर 2: 263.15 करोड़
- धुरंधर: 261.50 करोड़
- पुष्पा 2 (हिंदी): 199 करोड़
- छावा: 186.18 करोड़
- स्त्री 2: 145.80 करोड़
- बाहुबली 2 (हिंदी): 143.25 करोड़
