बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक इवेंट में शराब की लत के खतरों के बारे में बात की.  इस कार्यक्रम में उन्होंने एक ऐसी पहल को सपोर्ट किया, जिसका मकसद शराब की लत को लेकर लोगों के बीच होने वाली बातचीत को चुप्पी और आलोचना से हटाकर, क्लिनिकल अंडरस्टैंडिंग, सेल्फ अवेयरनेस और इलाज तक ले जाना है.

शराब की लत पर क्या बोलीं जाह्नवी कपूर'ऑफ द रॉक्स' के लॉन्च पर बोलते हुए जाह्नवी ने कहा कि उन्होंने देखा है कि जैसे-जैसे सामाजिक जीवन में शराब पीना ज़्यादा से ज़्यादा आम होता जा रहा है, इस बात को लेकर बहुत कम जागरूकता है कि कब सामाजिक तौर पर शराब पीना एक मेडिकल समस्या बन जाता है. एक्ट्रेस ने कहा, "शराब को लेकर बातचीत या तो बिल्कुल होती ही नहीं है या फिर बहुत ज़्यादा जजमेंटल होती है और इन दोनों ही तरीकों से उन लोगों की कोई मदद नहीं होती जिन्हें असल में सहारे की ज़रूरत होती है. शराब की लत एक असल में एक मेडिकल समस्या है, और यह हर तबके के लोगों को प्रभावित करती है. इस पहल का मकसद इस बात को स्वीकार कर आसान बनाना है, और यह बताना है कि मदद उपलब्ध है."

 एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की कि कैसे शराब की लत को अक्सर एक नैतिक कमज़ोरी के तौर पर देखा जाता है  जो कि यह बिल्कुल नहीं है और इसे कभी भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी समस्या नहीं माना जाता जिसके लिए इलाज और दखल की ज़रूरत हो.

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्सजाह्नवी कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर शशांक खेतान द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नज़र आईं थीं  जिसमें उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा ​​और रोहित सराफ़ भी थे. जाह्नवी अब तेलुगू फ़िल्म 'पेड्डी' में राम चरण के साथ नज़र आएंगी, जो 30 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होने वाली है. ये फ़िल्म जाह्नवी का दूसरा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है. इससे पहले पिछले साल वह 'देवरा' में नज़र आई थीं, जिसमें जूनियर एनटीआर और सैफ़ अली खान लीड रोल में थे.