बॉलीवुड के लवेबल कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं. दोनों बीते साल यानी 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे. आज इनके मैरिड लाइफ को पूरे 3 महीने हो गए हैं. इस बीच खबर आ रही है कि कैटरीना की एक शर्त को मानने के बाद विक्की उनका हाथ थाम पाए थे.

अब विक्की और कैटरीना के फैंस को तो यही लगता होगा कि दोनों एक दूसरे के प्यार में बुरी तरह गिरफ्त होंगे. शादी से पहले भी इनका रिश्ता बेहद लवी डवी होगा. हालांकि, सच्चाई कुछ और ही है. कैटरीना को अपना हमसफर बनाने के लिए विक्की कौशल शुरूआत से जितने श्योर थे, उसका उलट कैटरीना के मन में डर था. रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल से कैटरीना को शादी के लिए राजी करना इतना आसान नहीं था. कैटरीना के एक क्लोज फ्रेंड ने शादी के इतने दिनों बाद इस राज पर से पर्दा उठाया कि कैट किस शर्त पर शादी के लिए तैयार हुई थी. हाल ही में कैट की दोस्त ने दोनों की रिलेशनशिप, रोमांस और शादी को लेकर कई सारी बातें की. कैटरीना कैफ की करीबी ने बताया कि कैट के लिए यह शादी करना इतना आसान नहीं था. वह अपने पहले के ब्रेकअप को लेकर काफी डरी हुई थीं. वह विक्की को पसंद करती थीं, लेकिन वह सोचने के लिए और वक्त चाहती थीं. उन्होंने बताया कि विक्की कौशल ने कैट के साथ रिलेशनशिप के 2 महीने बाद ही तय कर लिया था कि यही वह इंसान हैं,  जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी गुजारना चाहते हैं. लेकिन कैटरीना इसके लिए श्योर नहीं थीं. हालांकि, विक्की ने अपनी कोशिश जारी रखी और आखिरकार कैटरीना से शादी के लिए हां करवाकर ही मानें. मालूम हो कि, कैटरीना ने शर्त में कहा था कि विक्की को उनकी फैमिली को उतना ही मान-सम्मान देना होगा, जितना वह अपनी फैमिली को देते हैं. बस फिर क्या था, विक्की ने बिना देरी लगाए शर्त मान ली और आखिरकार दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में सात फेरे लिए थे.

यह भी पढ़ें- द कश्मीर फाइल्स का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखकर आंखें हो जाएगी नम और दिल से आएगी एक आवाज़ 'हम देखेंगे'

रुबीना दिलैक से लेकर अवनीत कौर तक, ये टीवी सेलेब्स साल 2022 में करने जा रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू, फैंस भी परफॉर्मेंस देखने को बेकरार